लॉन-टेनिस में मधु मान ने यूटी के लिए पक्का किया मैडल

लॉन-टेनिस में मधु मान ने यूटी के लिए पक्का किया मैडल

लॉन-टेनिस में मधु मान ने यूटी के लिए पक्का किया मैडल

लॉन-टेनिस में मधु मान ने यूटी के लिए पक्का किया मैडल

पुणे में भी रही थीं विनर, चंडीगढ़ के लिए जीता था गोल्ड व सिल्वर 

पहली बार चंडीगढ़ में हुए ऑल इंडिया सर्विसेज लॉन-टेनिस टूर्नामेंट 


चंडीगढ़, 10 मार्च। चंडीगढ़ में चल रहे ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज लॉन-टेनिस टूर्नामेंट में सेक्टर-10 के महिला पॉलिटेक्निक की लेक्चरर मधु मान ने केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के लिए मैडल पक्का कर लिया है। चंडीगढ़ पहली बार इन खेलों की मेजबानी कर रहा है। मूल रूप से हरियाणा के रोहतक की रहने वाली मधु मान हरियाणा के तकनीकी शिक्षा विभाग में लेक्चरर हैं। फिलहाल वे चंडीगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर हैं और यूटी की ओर से ही खेल रही हैं। 

बॉलीवाल की इंटरनेशनल प्लेयर रहीं मधु मान ने लॉन-टेनिस में भी कुछ साल पूर्व ही हाथ आजमाने शुरू किए थे। 2019 में पुणे में हुए इन टूर्नामेंट में उन्होंने यूटी के लिए एक गोल्ड और एक सिल्वर मैडल जीता था। यहां लेक स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स में चल रहे इस टूर्नामेंट का उदघाटन यूटी के शिक्षा एवं खेल सचिव सर्वप्रीत गिल ने किया था। खेल निदेशक तेजदीप सैनी की देखरेख में यह टूर्नामेंट चल रहा है। मधु मान के कोच अजय कौशिक ने उनकी इस उपलब्धि पर उनकी पीठ थपथपाई है। 

लॉन-टेनिस टूर्नामेंट में अपनी प्रतिद्वंद्वियों पर आक्रामक दिखी मधु मान ने सबसे पहले तेलंगाना की तेज-तर्रार खिलाड़ी के़ नागमणि को 6-0 से शिकस्त दी। इसके बाद उनका मुकाबला महाराष्ट्र की संध्या रानी से हुआ। संध्या के साथ हुए मैच में मधु ने 6-1 से जीत हासिल कर आगे कदम बढ़ा दिए। तीसरे राउंड में उन्होंने हरियाणा की ओर से खेल रही सोनिया को 8-2 से पछाड़ कर यूटी के लिए मैडल पक्का कर लिया।