अयोध्या के गेस्ट हाउस में नहा रही महिला का अश्लील वीडियो बनाया, गिरफ्तार

अयोध्या के गेस्ट हाउस में नहा रही महिला का अश्लील वीडियो बनाया, गिरफ्तार

Disgusting act in Ayodhya

Disgusting act in Ayodhya

अयोध्या। Disgusting act in Ayodhya: प्रयागराज महाकुंभ के दौरान स्नान करती महिलाओं के अभद्र वीडियो कांड के बाद अब रामनगरी में ऐसा अशोभनीय कृत्य प्रकाश में आया है। गेस्ट हाउस में स्नान कर रही एक महिला का वीडियो बना रहे युवक को रंगे हाथ पकड़ा गया है।

आरोपी के मोबाइल की पड़ताल हुई तो पुलिस के भी होश उड़ गए। मोबाइल में कई महिलाओं के इसी प्रकार के आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जिनकी संख्या दस के आसपास बताई गई है। युवक के विरुद्ध थाना रामजन्मभूमि में मुकदमा पंजीकृत करने का निर्देश उच्चाधिकारियों ने दिया है।

पकड़ा गया युवक सौरभ गौतम बहराइच के पयागपुर का रहने वाला है। यह गेस्ट हाउस रामपथ पर रामजन्मभूमि परिसर के निकट है, जिसका नाम राजा गेस्ट हाउस है। आरोपी युवक इसी गेस्ट हाउस के निकट रेस्टोरेंट में काम करता है, वह यहां मासिक शुल्क पर रहता था।

छानबीन में एक चौंकाने वाली सच्चाई और सामने आई है, जिस राजा गेस्ट हाउस में महिला श्रद्धालुओं की निजता भंग की जा रही थी, उस गेस्ट हाउस का संचालन अवैध रूप से हो रहा था। गेस्ट हाउस का मानचित्र विकास प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं था। इस वारदात के बाद अब एडीए ने उसे सील कर दिया गया है।

छत और दीवार के गैप से वीडियो बना रहा था युवक

घटना शुक्रवार सुबह की है। बनारस की रहने वाली महिला श्रद्धालु बाथरूम में स्नान कर रही थी। तभी उसे किसी की परछाईं का आभास हुआ। महिला ने देखा तो एक युवक छत और दीवार के बीच गैप से वीडियो बना रहा था। इसके बाद महिला डर गई और कपड़े पहन कर शोर मचाते हुए बाहर निकल आई।

महिला के चिल्लाने की आवाज सुन कर गेस्ट हाउस में ठहरे अन्य यात्री भी बाहर आ गए और उन्होंने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गेस्ट हाउस में करीब 20 कमरे हैं, जिन्हें प्लाई से बांट कर बनाया गया है।