LPG Cylinder Price: लग गया महंगाई का झटका; अक्टूबर के पहले दिन से इतनी बढ़ गई LPG सिलेंडर की कीमत

लग गया महंगाई का झटका; अक्टूबर के पहले दिन से इतनी बढ़ गई LPG सिलेंडर की कीमत, अब कितने रुपए खर्च करने होंगे, देख लें

LPG Cylinder Price Hike 1 Oct 2024 Before Diwali News Latest

LPG Cylinder Price Hike 1 Oct 2024 Before Diwali News Latest

LPG Cylinder Price: दिवाली से पहले महंगाई का झटका लग गया है। अक्टूबर महीने की शुरुवात होते ही एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी गई है। दरअसल, अब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG Cylinder के लिए ज्यादा रुपए खर्च करने होंगे। राहत की बात यह है कि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर में एक बार फिर कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बड़े इजाफे के साथ 48.50 रुपए बढ़ा दी गई है। बढ़ी हुई कीमत 1 अक्टूबर से लागू होगी।

फिलहाल, नई कीमत के साथ अब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1691.50 रुपए की बजाय 1740 रुपए में मिलेगा। वहीं दिल्ली के अलावा चेन्नई, मुंबई, कोलकाता में अलग-अलग कीमत घटी है। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर अब 1855.00 रूपए की बजाय 1903.00, मुंबई में 1644.00 रुपए के बजाय 1692.50, कोलकाता में 1802.50 रुपए की बजाय 1850.50 रुपये का मिलेगा।

कीमत बढ़ने से कमर्शियल गैस उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर की बढ़ी कीमत का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ेगा. रेहड़ी-फड़ी, रेस्टोरेन्ट और ढाबों पर खाने की प्लेट महंगी हो सकती है। मालूम रहे कि, पिछले कई महीनों से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में लगातार बदलाव जारी है। कीमत में कहीं कटौती की जाती है तो कहीं बढ़ोतरी।

वहीं कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में पिछले 2 महीनों से लगातार इजाफा हो रहा है। इससे पहले पिछले महीने 1 सितंबर को कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 39 रुपए बढ़ाई गई थी। जबकि इससे पहले अगस्त की पहली तारीख को कमर्शियल सिलेंडर 6.50 रुपए महंगा हो गया था। हालांकि, जुलाई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत लगभग 30 रुपए घटाई गई थी। लेकिन इससे पहले जून में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत लगभग 69 रुपए बढ़ाई गई थी।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत जस-की-तस

19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG Cylinder की कीमत भले ही हर महीने बदली जा रही हो। लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत जस-की-तस रखी जा रही है। जिससे फिलहाल घरेलू गैस उपभोक्ताओं पर कोई असर नहीं होगा. हालांकि, अगर घरेलू गैस उपभोक्ता इस उम्मीद में थे कि सिलेंडर सस्ता होगा। तो फिर उनकी उम्मीद पर फिर ये झटका है।

इसी साल में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 100 रुपये कम कर दी गई थी। जिसके बाद से दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 903 रुपये की बजाय 803 रुपये का मिल रहा है। वहीं आखिर बार जुलाई में यही कीमत रिन्यू कर दी गई थी।

LPG Cylinder Price Hike 1 Oct 2024 Before Diwali News Latest