दिलचस्प दहशत: इस 2 फुट के नन्हे जानवर से जंगल का राजा शेर भी खाता है खौफ, हाथ डालने से डरता है, नहीं जुटा पाता हिम्मत

दिलचस्प दहशत: इस 2 फुट के नन्हे जानवर से जंगल का राजा शेर भी खाता है खौफ, हाथ डालने से डरता है, नहीं जुटा पाता हिम्मत

Lion Porcupine Fight Story

Lion Porcupine Fight Story

Lion Porcupine Fight Story : जंगल... दुनियादारी से किनारे इस इलाके की तस्वीर भी कुछ अलग है| जंगल के अपने तमाम किस्से हैं और इनमें से कई किस्से बड़े दिलचस्प हैं| कहते तो ये हैं कि जंगल में जो सबसे ताकतवर जानवर होता है उसका राज होता है और सबसे ताकतवर जानवर में बात आती है शेर की| जिसे जंगल का राजा कहा जाता है| जो किसी से नहीं डरता और किसी पर भी हावी होकर पल में उसे मारकर खा जाता है| अब ये सब तो ठीक है पर क्या आपको मालूम है कि यही शेर जंगल के एक 2 फुट के नन्हे जानवर से बेहद ज्यादा डरता है| उसपर हाथ डालने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाता|

आखिर कौन है वो जानवर जिसने शेर को डराकर रखा है

दरअसल, इस जानवर का नाम है 'साही' (Porcupine)। 'साही' लगभग दो फुट का एक नन्हा सा जानवर होता है| शेर इसे आसानी से मारकर खा सकता है| लेकिन इस जानवर की पीठ पर लगे बेहद नुकीले कांटों के गुच्छे शेर की ऐसी हिमाकत को तोड़कर रख देते हैं| शेर इस जानवर की पीठ पर लगे नुकीले कांटों से डरता है| बतादें कि, 'साही' की पीठ पर कांटे इसप्रकार लगे होते हैं जैसे मानो फूलों का कोई गुलदस्ता|

बताते हैं कि, 'साही' पीठ पर कांटों के गुच्छों को फैला भी लेता है| जैसे ही इसे किसी प्रकार का खतरा महसूस होता है तो यह अपनी पीठ पर लगे कांटों से अपने पूरे शरीर को कवर कर लेता है| फिर तो दुश्मन कैसा भी हो, इससे टकराने में पीछे हट जाता है| इसके कांटे इतने नुकीले होते हैं कि अगर लग गए तो शरीर में बेहद गहरे जख्म और घाव छोड़ देते हैं| मसलन, साही पर ये कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है कि देखन में छोटन लगे घाव करे गंभीर..

Lion Porcupine Fight Story
Lion Porcupine Fight Story

शेर जान भी गवां बैठता है

वो अलग बात है कि कई बार बहुत ज्यादा भूखे होने की स्थिति में शेर अपनी आदमखोरी दिखाने लगता है| वह पागल सा हो जाता है| ऐसे में उसे कुछ नहीं सूझता| जहां ऐसे मौकों पर शेर इस जानवर से भी भिड़ जाता है लेकिन फिर इसका अंजाम भी शेर के लिए ही घातक साबित होता है| बतादें कि, शेर इस जानवर से लड़ाई में बुरी तरह से घायल हो जाता है| शेर इस जानवर को मार तो देता है लेकिन खुद के घायल होने से फिर उसे भी अपनी जान गंवानी पड़ती है।

शेर के अलावा और भी कोई जानवर नहीं लगाते हाथ

बतादें कि, शेर तो शेर और भी कोई बड़े जानवर जैसे चीता, बाघ, हाथी, तेंदुए, अजगर भी इस जानवर को छूने से डरते हैं।

देखें वीडियो