Letter to DC Chandigarh on Pathan Film
BREAKING
60 साल की उम्र में बीजेपी नेता की शादी हो रही; पार्टी में ही मिल गई दुल्हनिया, अब तक खुद को कुवांरा रखा, अब दूल्हा बनने का फैसला आप सरकार डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलते हुए सामाजिक न्याय व समानता के प्रति वचनबद्ध: बरिंदर कुमार गोयल PM मोदी ने दुनिया के सबसे अमीर शख्स से फोन पर की बात; दो महीने के भीतर एलन मस्क से दूसरी बार बातचीत, दोनों में क्या चर्चा हुई? मजे-मजे में मौत, वीडियो खौफनाक है; ऋषिकेश में राफ्टिंग करने वाले हो जाएं सावधान, यह हादसा देख दहल जाएगा कलेजा, जरा देखिए बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के खिलाफ पंजाब में FIR; रणदीप हुड्डा पर भी मामला दर्ज, JAAT फिल्म के इस सीन से मचा बवाल

चंडीगढ़ के DC को लेटर; लिखा- शाहरुख खान की 'पठान फिल्म' रीलीज न होने दी जाए, ऐसा होने पर कानून-व्यवस्था बिगड़ेगी, पढ़ें

 Letter to DC Chandigarh on Pathan Film

Letter to DC Chandigarh on Pathan Film

Letter to DC Chandigarh on Pathan Film: शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' रीलीज होने से पहले ही गहरे विवादों में घिर गई है| फिल्म को 25 जनवरी को रिलीज होना है| दरअसल, फिल्म के एक गाने 'बेशर्म रंग' को लेकर सोशल मीडिया पर मामला काफी गर्म है| इसमें दीपिका द्वारा भगवा ड्रेस पहनने का विरोध किया जा रहा है| विरोध करने वाले हिन्दू संगठनों का कहना है कि, भगवा रंग उनके लिए पूजनीय है और इसे फिल्म में बेहद अश्लील तरीके से चित्रित किया गया है|

#BoycottPathan की मुहिम शुरू

एक तरफ हिन्दू संगठनों द्वारा फिल्म का जोरों-शोरों से विरोध किया जा रहा है तो वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म के बायकॉट (#BoycottPathan) की मुहिम भी शुरू हो रखी है| इसके अलावा अब चंडीगढ़ में भी 'पठान फिल्म' का विरोध शुरू हो गया है| यहां हिन्दू संगठनों ने फिल्म को लेकर पहले ही पुलिस-प्रशासन को लिखित में चेतावनी जारी कर दी है|

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल (चंडीगढ़/पंजाब) के अध्यक्ष विजय सिंह भारद्वाज ने चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर को एक लेटर लिखा है जिसमें उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को शहर के सिनेमाघरों में रिलीज न होने देने की बात कही है| भारद्वाज के अनुसार, अगर ऐसा नहीं होता है तो चंडीगढ़ की कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है|

विजय सिंह भारद्वाज ने लिखा- श्री मान जी, कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर शाहरूख खान की फिल्म पठान जिसमें फिल्म की नायिका दीपिका पदुकोण को भगवा रंग के वस्त्र पहनाकर एक फिल्मी गाना बनाया गया है और उस गाने में भगवा रंग को 'बेशर्म रंग' कहा गया है। जिससे हिन्दुओं के पूजनीय भगवा रंग की बेअदबी की गई है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

इसलिए हिन्दू संगठन इस फिल्म का विरोध करते हैं और विरोध करना शुरू कर दिया है। आपसे निवेदन है कि हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली फिल्म को चंडीगढ़ के किसी भी सिनेमाघर में प्रदर्शित करने की अनुमति न दी जाए| जिससे चंडीगढ़ के कानून व्यवस्था बनी रहे।

हम हिन्दू संगठनों की ओर से चंडीगढ़ पुलिस को भी हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की एक FIR दर्ज करने का भी अनुरोध कर रहे हैं। आप से आशा करते हैं चंडीगढ़ प्रशासन हिन्दूओं की धार्मिक भावनाओं का ख्याल करते हुए और चंडीगढ़ के LAW and ORDER का ध्यान रखते हुए चंडीगढ़ के किसी भी सिनेमाघर में पठान फिल्म जोकि हमारी जानकारी के हिसाब से 25 जनवरी 2023 को प्रदर्शित होने वाली है उसको सिनेमाघरों प्रदर्शित करने अनुमति नहीं देगा|