लॉ एंड ऑर्डर में Punjab इस रैंक पर; रैंकिंग लिस्ट शेयर करते हुए DGP गौरव यादव ने जनता को यह बात कही, हरियाणा-यूपी सहित अन्य राज्यों की क्या स्थिति?

Law and Order Ranking List-2022
Law and Order Ranking List-2022: किसी भी राज्य में लॉ एंड ऑर्डर(कानून-व्यवस्था) को मेंटेन रखना बड़ा काम है| यह बिगड़ने न पाए| इसके लिए पुलिस अपनी ड्यूटी निभाती है| लेकिन लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए पुलिस की अच्छी पुलिसिंग ही काफी नहीं है| इस ओर समाज का भी अपना दायित्व है कि वो शांति और सद्भाव पर चले| खैर, किस राज्य में लॉ एंड ऑर्डर कितना मेंटेन है? इसे लेकर रैंकिंग लिस्ट-2022 सामने आई है| इस रैंकिंग लिस्ट में देश के तमाम बड़े राज्यों को वहां की लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति के हिसाब से रैंक दी गई है|
लॉ एंड ऑर्डर में Punjab इस रैंक पर
पंजाब के DGP गौरव यादव ने इस लॉ एंड ऑर्डर रैंकिंग लिस्ट-2022 को शेयर किया है| रैंकिंग लिस्ट में गुजरात पहली रैंक पर है| यानि वहां के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति काफी बेहतर पाई गई है| जबकि पंजाब दूसरी रैंक पर बरकरार है| पिछले साल 2021 में भी पंजाब दूसरी रैंक पर ही था| वहीं इस बार यूपी एक रैंक उछलकर रैंक-3 पर आ गया है| 2021 में ये रैंक-4 पर था| बात अगर हरियाणा की करें तो यहां स्थिति डामाडोल है| लॉ एंड ऑर्डर रैंकिंग लिस्ट में हरियाणा रैंक-19 पर है| जबकि पिछले साल 2021 में ये रैंक-18 पर था|
लॉ एंड ऑर्डर में कौन-सा राज्य किस रैंक पर? देखिए
.gif)
DGP गौरव यादव ने जनता को यह बात कही
इधर, पंजाब को रैंक-2 पर बरकरार देख पंजाब के DGP गौरव यादव ने जनता को शुक्रिया कहा है| DGP गौरव यादव ने ट्वीट करते हुए कहा- पंजाब ने नंबर 2 पर अपनी लॉ एंड ऑर्डर रैंकिंग बरकरार रखी है। मैं हमारे नागरिकों सहित हमारे सभी हितधारकों का आभारी हूं, जो समाज में शांति बनाए रखने में मदद कर रहे हैं। DGP ने कहा कि पंजाब में पुलिस और जनता मिलकर शांति और सद्भाव बना रहे हैं।
.gif)