उफ्फ, ठंड और ज्यादा टॉर्चर करेगी; मौसम विभाग से अलर्ट आया, लोगों को यह खास सलाह, चंडीगढ़ वाले भी जान लें अपने शहर का हाल

Latest Weather Updates
Latest Weather Updates: दिसंबर में ठंड का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है| अब सिर्फ रातें ही सर्द नहीं हो रहीं बल्कि दिन भी सर्द हो रहे हैं| ठंड के टॉर्चर से लोग ऐसे बेहाल हैं कि उनकी कंपकपी नहीं छूट रही है और आने वाले दिनों में ये कंपकपी यूं ही बरकरार रहने वाली है| दरअसल, ठंड पर मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है|
मौसम विभाग के अनुसार, अभी कड़क ठंड से छुटकारा नहीं मिलने वाला है| ठंड अभी और ज्यादा प्रचंड होगी और लोगों को तेज शीत लहर (Cold Wave) के साथ गलन और घने कोहरे (Fog) का सामना करना पड़ेगा|
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि, वह ठंड से बचने की अपनी तैयारी पूरी रखें| आग का अलाव जलाकर बैठें| बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें| अपने आप को गर्म कपड़ों से ढंककर रखें| वरना वह शीत लहर की चपेट में आ सकते हैं| इसके साथ ही मौसम विभाग ने कोहरे के चलते वाहन चालकों को सोच-समझकर घर से बाहर निकलने को कहा है|
शीत लहर से लगातार गिर रहा तापमान
बतादें कि, ठंडी हवाओं की बजह से मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है| तापमान में लगातार गिरावट आ रही है| मैदानी इलाकों में कई जगहों पर अधिकतम तापमान 10 से 15 डिग्री के आस-पास नजर आ रहा है| जबकि न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है| कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से भी कम है|
चंडीगढ़, पंजाब-हरियाणा में ठंड का हाल
चंडीगढ़ मौसम विभाग (Chandigarh IMD) के अनुमान के मुतबिक, चंडीगढ़, पंजाब-हरियाणा में अगले चार दिनों तक शीत लहर और कोहरे को लेकर कोई राहत नहीं मिलने वाली| पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लोगों को अभी शीत लहर (Cold Wave in Chandigarh) और कोहरे की मार यूं ही झेलनी पड़ेगी| चंडीगढ़ में इस वक्त न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस के करीब है| यह सामान्य से 1.3 डिग्री कम है।
देखें चंडीगढ़ मौसम विभाग की रिपोर्ट
.jpg)
.gif)
.jpg)