Lata Mangeshkar Health Critical and on Ventilator

OMG: लता मंगेशकर की हालत बेहद नाजुक, वेंटिलेटर पर रखा गया

 Lata Mangeshkar Health Critical and on Ventilator

Lata Mangeshkar Health Critical and on Ventilator

मशहूर सिंगर लता मंगेशकर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है| बताया जा रहा है कि लता मंगेशकर की हालत (Lata Mangeshkar Health Condition) एक बार फिर बिगड़ गई है| उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है| विशेष डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है| बतादें कि, 92 साल की लता मंगेशकर 8 जनवरी को कोरोना संक्रमित पाई गईं थीं| जिसके बाद उन्हें अस्पताल में सीधा ICU में शिफ्ट किया गया था|

डॉक्टरों का कहना था कि आईसीयू में पहले से ही उन्हें इसलिए एडमिट किया गया है क्योंकि उनकी उम्र बहुत ज्यादा है और उम्र की इस स्टेज पर कब बड़ी परेशानी खड़ी हो जाए, इससे इंकार नहीं किया जा सकता| बतादें कि, तबसे लता मंगेशकर अस्पताल में ही हैं और उनका इलाज लगातार चल रहा है| अभी बीच में लता मंगेशकर को लेकर खबर थी कि वह अच्छे से रिकवर हो रही हैं| मगर, अब उनकी हालत नाजुक होने की खबर आ गईं है|

कोयल सी है आवाज....

बतादें कि, लता मंगेशकर का सुर बड़ा मीठा है| उनके कंठ से एकदम कोयल सी मीठी आवाज निकलती है| लता मंगेशकर ने कई बेहद हिट गाने दिए हैं| लता मंगेशकर की आवाज के लिए उन्हें हमेशा यादों में रखा जाएगा| खैर अभी वह सही सलामत रहें और दुआ है कि वह ठीक रहें| उनका जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में 28 September 1929 में हुआ था| लता मंगेशकर कई सर्वोच्च सम्मान से नवाजी जा चुकी हैं|