मैं चाहती हूं कि लोग मुझे इस तरह से याद करें कि मैंने... लता मंगेशकर के ये शब्द आंखों में आंसू ला देंगे

Lata Mangeshkar Full Story
सुरों की सम्राटनी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Passes Away) अब हमारे बीच नहीं रहीं हैं| उनका रविवार 6 फरवरी 2022 को निधन हो गया| हालांकि, वह हमेशा एक अनमोल रतन के रूप में हमारी यादों में जीवंत रहेंगी| उनकी आवाज हम सबके बीच हमेशा गुनगुनाती रहेगी| और सिर्फ उनकी आवाज ही नहीं, उनका व्यक्तित्व भी हमेशा हमारे लिए एक प्ररेणा के रूप में जीवंत रहेगा|
लता दीदी ने जीवन के सफर में हमेशा ये चीजें अपने साथ रखीं...
लता मंगेशकर के स्वाभाव में सादगी, सरलता, सौम्यता और अपनेपन की जो भावना थी| उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता| क्योंकि, ये चारों चीजें किसी भी मनुष्य के अंदर बहुत मुश्किल से पाई जाती हैं| लेकिन लता मंगेशकर अपने जीवन के सफर में इन चारों चीजों को हमेशा धारण किये रहीं| इसलिए शायद उन्हें सब दीदी कहते थे| क्योंकि जो भी लता मंगेशकर के पास जाता था, उसपर वह एक दीदी जैसा ही स्नेह दिखाती थीं| इसीलिए जब लता मंगेशकर ने अपनी अंतिम सांस ली और देश में खबर फैली कि लता मंगेशकर नहीं रहीं| लोगों का दिल बैठ गया| लोग सोचने लगे कि उन्होंने एक सुरीली आवाज को तो खाया ही खोया साथ ही एक महान चरित्र को भी खो दिया|
लता मंगेशकर अक्सर कहती थीं कि लोग उन्हें कैसे याद करें...
इक इंटरव्यू के दौरान लता मंगेशकर ने कहा था- मैं चाहती हूँ कि लोग मुझे ऐसे याद करें कि मैंने कभी किसी का बुरा सोचा नहीं, कभी किसी का बुरा किया नहीं| और अपने गाने के जरिये देश की सेवा करने की कोशिश की| कितनी कर पाई ... ये पता नहीं| क्योंकि मैं फिल्मों में गाती हूं| पर इसके आलावा मैं बता नहीं सकती हूं| पर मेरी इच्छा बहुत कि मैं देश की सेवा कर पाऊं|
देखें वीडियो लिंक - https://twitter.com/AwanishSharan/status/1490230988890570753
मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था जन्म.... पहले नाम था हेमा...
बतादें कि, लता दीदी का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में 28 September 1929 को हुआ था| लता मंगेशकर अपने घर में सबसे बड़ी थीं| और पहले लता मंगेशकर का नाम लता मंगेशकर नहीं था| पहले उनका नाम हेमा मंगेशकर रखा गया था| लेकिन बाद में पिता ने फिर नाम बदलकर लता कर दिया| किसी को क्या पता था कि हेमा से लता हुईं लता मंगेशकर दुनिया में इस कदर सबको अपना बना लेंगी|
एक ये पुराना वीडियो - https://twitter.com/rahulroushan/status/1490227911580090368
कई भाषाओं में गाये गाने....
बतादें कि, लता दीदी ने सिर्फ हिंदी में ही गाने नहीं गए बल्कि अन्य भाषाओं में भी उन्होंने गाने गाये| आज लता दीदी भले ही दुनिया छोड़कर चली गईं हों लेकिन उनके हजारों गाने इस दुनिया में अपनी हलचल से उनकी झलख को कभी नहीं जाने देंगे|
एक ये वीडियो देखें - https://twitter.com/brajeshabpnews/status/1490242935597973506
पुरस्कारों की तो बौछार हो रखी है....
लता दीदी के पुरस्कारों की बात करें तो उनपर पुरस्कारों की तो बौछार हो रखी है| इंडस्ट्री के अंदर उन्हें कई पुरस्कार मिले हैं| इसके अलावा वह भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी नवाजी जा चुकी हैं| उनके सम्मान में भारत के अन्य सर्वोच्च सम्मान भी शामिल हैं|
खैर अलविदा लता दीदी..... आपके जैसा पता नहीं कोई और आएगा या नहीं ....