जम्मू-कश्मीर में आपदा का भयावह मंजर; लैंडस्लाइड से कई घर तबाह, सड़कें फटकर बिखर गईं

Landslide Damages Many Houses in Ramban JK
Landslide Damages Many Houses in Ramban JK: जम्मू-कश्मीर के रामबन में भीषण लैंडस्लाइड के चलते कई घर तबाह हो गए हैं। सड़कें फटकर बिखर गईं हैं। गनीमत इतनी है कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लैंडस्लाइड के बाद जल्द से जल्द स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। सुरक्षा टीमें भी मौके पर पहुंची हुईं थीं। तत्काल सभी को मौके से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। साथ ही मलबा हटाने की जद्दोजहद शुरू की गई।
.jpg)
.jpg)
फिलहाल इस आपदा में लोगों की जान तो जैसे-तैसे बच गई है लेकिन घर तबाह होने पर उनके सामने रहने-खाने की बड़ी समस्या आन पड़ी है। एक तरह जहां लोगों को आंखों के सामने घर टूट जाने का दुःख है तो वहीं वह खुद में एक बदहवासी लिए यह नहीं समझ पा रहे हैं कि अब वह और उनके परिवार के लोग कहां जाएंगे?
.jpg)
लोग बोले- सरकार हमारे लिए कहीं कुछ इंतजाम करे
बहराल, लैंडस्लाइड के पीड़ित लोग अब सरकार से उनके लिए कहीं कुछ इंतजाम की गुहार लगा रहे हैं। लैंडस्लाइड से प्रभावित एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि, मेरे घर समेत कुल 13 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिसमें से 6 घर पूरी तरह से जमीन में धंस गए हैं। कई घरों में दरारे आ गईं हैं। अभी हमें रहने के लिए टेंट और कुछ अन्य जरूरी सामान मिला है। लेकिन हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि हमें कहीं रहने के लिए जगह दे। हम अब बेघर हैं। कहां जाएंगे?
सोनमर्ग में भी लैंडस्लाइड
इधर, जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में भी लैंडस्लाइड हुआ है। यहां भी घरों और दुकानों को काफी नुकसान पंहुचा है। साथ ही लैंडस्लाइड होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध हो गया है। हालांकि, यहां भी कोई जनहानि नहीं हुई।
.jpg)
.jpg)
.jpg)