Khullar retired after 35 years of service in Haryana, many officers changed, see who was posted where...

हरियाणा में 35 वर्ष की सेवा के बाद खुल्लर हुए सेवानिवृत्त, बदले कई अधिकारी, देखें किसे कहां लगाया गया...

RAjesh-Khullar

Khullar retired after 35 years of service in Haryana, many officers changed, see who was posted wher

Khullar retired after 35 years of service in Haryana, many officers changed, see who was posted where... : चंडीगढ़। हरियाणा के वरिष्ठ एवं प्रदेश में 35 वर्षों की समर्पित और सराहनीय सेवा देने के बाद राजस्व और आपदा प्रबंधन और चकबंदी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव और एक प्रतिष्ठित सिविल सेवक श्री राजेश खुल्लर अपने शानदार करियर के बाद आज सेवानिवृत्त हो गए। मुख्य सचिव संजीव कौशल और हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के अन्य प्रतिनिधियों ने श्री खुल्लर की सेवानिवृत्ति के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी और आभार व्यक्त किया। खुल्लर ने एफसीआर के रूप में अपनी जिम्मेदारियों के अलावा, स्कूल शिक्षा और सूचना, जनसंपर्क, भाषा और संस्कृति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1988 बैच के आईएएस अधिकारी श्री खुल्लर की अपने कार्यकाल में सेवा और प्रशासन के प्रति प्रतिबद्धता रही।
 

राजेश खुल्लर का सितंबर 2020 में तीन साल की अवधि के लिए विश्व बैंक के वाशिंगटन डीसी कार्यालय में कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्ति का एक शानदार करियर रहा।  इस अंतर्राष्ट्रीय कार्यभार से पहले, उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के प्रधान सचिव के रूप में लगभग पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  उन्होंने अपने कार्यकाल में राज्य को विकास की ओर बढाने मेें महत्वपूर्ण कार्य किया।
 

गौरतलब है कि अपने कार्यकाल के दौरान श्री. खुल्लर ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में कार्य करने के साथ-साथ एसीएस गृह विभाग की जिम्मेदारियां भी निभाईं। इसके अलावा केंद्र और हरियाणा दोनों सरकारों में कई महत्वपूर्ण पदों पर  विशेष रूप से सुशोभित किया है। अपनी बहुमुखी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में भी कार्य किया। मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री डी एस ढेसी, वित्तायुक्त श्री अनुराग रस्तोगी सहित हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।  

इसके अलावा प्रदेश सरकार में कई आईएएस अधिकारी व एचसीएस अधिकारी भी तब्दील किए गए हैं। तब्दील किए गए अधिकारियों में एक आईएएस, एक आईआरएस और 9 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे ललित कुमार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला का प्रशासक (मुख्यालय) नियुक्त किया गया है। हरियाणा कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक तथा हरियाणा स्वास्थ्य सुविधाएं निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, आईआरएस -आईटी, विवेक अग्रवाल को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक एवं सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारियों में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, हिसार के जोनल प्रशासक जगदीप सिंह को सहकारी चीनी मिल, पानीपत का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। सोनीपत के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) निर्मल नागर को गन्नौर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। नगर निगम, मानेसर की संयुक्त आयुक्त अलका चौधरी को नगर निगम, एनआईटी फरीदाबाद का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है। बाढड़ा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) वीरेंद्र सिंह को सिवानी का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। बहादुरगढ़ के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अनिल कुमार यादव को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का उप सचिव लगाया गया है। जिला परिषद, महेंद्रगढ़ तथा डीआरडीओ, महेंद्रगढ़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और महेंद्रगढ़ के जिला नगर आयुक्त मनोज कुमारII को तोशाम का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

सिवानी के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सुरेश कुमार को बाढड़ा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। तोशाम के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) हरबीर सिंह को भिवानी का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। रादौर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अमित कुमार-II को सोनीपत का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

 

ये भी पढ़ें... 

Haryana : जीवन में सकारात्मक और ऊर्जा का भाव पैदा करते हैं धार्मिक स्थल: देवेन्द्र सिंह बबली

 

ये भी पढ़ें... 

मुख्यमंत्री 5 सितंबर को करेंगे 29 करोड़ 98 लाख रुपए की ला