KGF Star Yash at Mahakaleshwar: KGF स्टार 'Rocky Bhai' उज्जैन महाकाल की शरण में; हाथ जोड़े ज्योतिर्लिंग को निहारते रहे

KGF स्टार 'Rocky Bhai' उज्जैन महाकाल की शरण में; हाथ जोड़े ज्योतिर्लिंग को एक टक निहारते रहे, भक्ति भाव में हुए भावुक

KGF Actor Yash offers prayers at Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple Ujjain

KGF Actor Yash offers prayers at Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple Ujjain

KGF Star Yash at Mahakaleshwar: साउथ मूवी KGF के स्टार अभिनेता यश (Rocky Bhai) ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की है। वह पारंपरिक वेशभूषा में महाकाल के दरबार पहुंचे। माथे पर तिलक और गले में रुद्राक्ष की मालाएं थीं। इस दौरान वह महाकाल की सुबह की आरती में भी शामिल हुए। साथ ही वह हाथ जोड़े हुए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग को एक टक निहारते रहे। बाबा महाकाल के भक्ति भाव में यश इस कदर रमे हुए नजर आ रहे थे कि वह भावुक भी हुए। वह लगातार महाकाल का ध्यान करते रहे।

KGF Actor Yash offers prayers at Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple Ujjain

यश ने कहा- मैं शिव का बहुत बड़ा भक्त

बाबा महाकाल के दर्शन के बाद अभिनेता यश ने कहा, ''उज्जैन महाकालेश्वर आकर मैं बहुत खुश हूं। दर्शन करके बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मैं भगवान शिव का आशीर्वाद चाहता था, क्योंकि मैं शिव का बहुत बड़ा भक्त हूं और शिव ही मेरे कुल के कुलदेवता भी हैं। वहीं यश ने कहा कि, मैंने सभी की खुशी और समृद्धि के लिए प्रार्थना की है। वहीं यश ने कहा कि, मंदिर परिसर में बहुत अच्छा विकास हुआ है। यह एक अविश्वसनीय अनुभव था। मैं सभी व्यवस्थाएं देख कर बहुत खुश हूं। सभी लोगों को महाकाल के दर्शन करने चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।

KGF Actor Yash offers prayers at Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple Ujjain

ANI के हवाले से

यश ने मध्य प्रदेश सीएम से मुलाकात की

वहीं KGF स्टार अभिनेता यश ने मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव से भी मुलाकत की है। इस बीच दोनों के बीच बैठक हुई और लंबी बातचीत चली। सीएम मोहन यादव ने यश के साथ मुलाक़ात की तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही लिखा- ''आज उज्जैन में लोकप्रिय अभिनेता यश ने सौजन्य भेंट की। अपने उत्कृष्ट अभिनय से आप फिल्म जगत को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं, मेरी यही शुभकामनाएं हैं।''

साउथ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म

साउथ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म की अगर बात करें तो वह 'TOXIC' फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का पोस्टर जारी हो चुका है। जिसमें यश को एक खतरनाक लुक में देखा जा रहा है। सिर में गोल टोपी और हाथ में बंदूक लेकर KGF के Rocky Bhai की तरह ही यश को बवंडर मचाते हुए देखा जा रहा है।

KGF Actor Yash offers prayers at Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple Ujjain