Karwa Chauth 2024 Moon Time: करवा चौथ पर कहां कब निकलेगा चंद्रमा; चंडीगढ़-दिल्ली समेत इन शहरों में यह रहेगी टाइमिंग
BREAKING
हरियाणा में बच्चों से भरी बस खाई में गिरी; पंचकूला में मोरनी के पास हादसा, स्पीड में बैलेंस बिगड़ा, कई बच्चे घायल, ड्राइवर गंभीर हरियाणा में किस मंत्री को कौन-सा विभाग; अनिल विज के पास 'गृह' न लौटने की चर्चा, इन मंत्रियों को ये विभाग संभव, CM दिल्ली में करवा चौथ पर कहां कब निकलेगा चंद्रमा; चंडीगढ़-दिल्ली समेत इन शहरों में यह रहेगी टाइमिंग, चांद को देखकर ही व्रत तोड़ेंगी महिलाएं हडको द्वारा सी एस आर योजना में स्कूल एवं हस्पतालों में वाटर कूलर प्रदान किए गए 3500 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में पूर्णकालिक प्राचार्य की पदस्थापना का 11 वर्षों से हैं इंतेजार ..

करवा चौथ पर कहां कब निकलेगा चंद्रमा; चंडीगढ़-दिल्ली समेत इन शहरों में यह रहेगी टाइमिंग, चांद को देखकर ही व्रत तोड़ेंगी महिलाएं

Karwa Chauth 2024 Moon Time Chandigarh-Delhi Chand Nikalne Ka Samay

Karwa Chauth 2024 Moon Time Chandigarh-Delhi Chand Nikalne Ka Samay

Karwa Chauth 2024 Moon Time: हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को 'करवा चौथ' का त्योहार मनाया जाता है। 'करवा चौथ' पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और उसके स्वस्थ-सुखी जीवन की कामना करते हुए पूरे दिन बिना अन्न-जल के निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ का व्रत काफी कठिन माना जाता है। माना जाता है कि, सच्चे मन से 'करवा चौथ' का व्रत रखने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और पति के जीवन पर मंडरा रहा हर संकट दूर हो जाता है। साथ ही पति-पत्नी के बीच रिश्ते मधुर होते हैं और उनका वैवाहिक जीवन अच्छा रहता है।

चंद्र उदय के बाद पूरा होता 'करवा चौथ' का व्रत

करवा चौथ का व्रत सूर्योदय के साथ शुरू होकर चंद्रमा के उदय तक रखना होता है। 'करवा चौथ' की विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद सभी विवाहित महिलाएं अंतता चंद्रमा को देखकर और अर्घ्य देकर अपना व्रत तोड़ती हैं। पति के हाथ से पानी पीकर करवा चौथ का व्रत खोला जाता है। यानि जब तक चंद्रमा नहीं निकलेगा और व्रती महिलाएं दर्शन नहीं कर लेंगी। तब तक महिलाएं अपना व्रत नहीं तोड़ पाएंगी। इसलिए आइये यह जान लेते हैं कि, इस बार 'करवा चौथ' 2024 पर कहां पर कब चंद्रमा निकलेगा। इस बार महिलाओं को चंद्रमा कितना इंतजार कराएगा। तो चलिए अब जानते हैं कि 20 अक्टूबर 2024 यानी करवा चौथ के दिन आपके शहर में चांद कब निकलेगा।

इस बार 20 अक्टूबर को है 'करवा चौथ'

इस बार 'करवा चौथ'- 2024 का त्योहार 20 अक्टूबर रविवार को मनाया जा रहा है। सभी सुहागिन महिलाओं का निर्जला व्रत रविवार सुबह तड़के सूर्योदय के साथ शुरू हो जाएगा। इस बार भी चंडीगढ़-दिल्ली समेत अलग-अलग शहरों में चंद्रमा के निकलने की अलग-अलग टाइमिंग रहने वाली है। बताया गया है कि, दिल्ली में चंद्रोदय टाइमिंग रात 7 बजकर 54 मिनट की रहेगी। नोएड में भी यही टाइमिंग होगी। गाजियाबाद में रात 7 बजकर 53 मिनट की रहेगी। गुरुग्राम में चंद्रोदय टाइमिंग रात 8 बजकर 16 मिनट की रहेगी। फरीदाबाद में रात 8 बजकर 4 मिनट पर चंद्रोदय टाइमिंग रहेगी।

इसके अलावा मुंबई में रात 8 बजकर 37 मिनट पर चंद्रमा निकलने की टाइमिंग रहेगी। चेन्नई में रात 8 बजकर 20 मिनट पर, कोलकाता में रात 7 बजकर 24 मिनट पर, लखनऊ में रात 7 बजकर 44 मिनट पर, चंडीगढ़ में रात 7 बजकर 48 मिनट पर,लुधियाना में रात 7 बजकर 53 मिनट पर, भोपाल में रात 8 बजकर 8 मिनट पर। इंदौर में रात 8 बजकर 16 मिनट पर। प्रयागराज में रात 7 बजकर 44 मिनट पर, कानपुर में रात 7 बजकर 47 मिनट पर चंद्रोदय टाइमिंग रहेगी।

अहमदाबाद में रात 8 बजकर 28 मिनट पर चंद्रमा निकलेगा। वहीं बैंगलुरू में रात 8 बजकर 32 मिनट पर, जयपुर में रात 8 बजकर 5 मिनट पर। रायपुर में रात 7 बजकर 55 मिनट पर चंद्रमा के निकलने की टाइमिंग रहेगी। पटना में रात 7 बजकर 30 मिनट पर, जम्मू में रात 7 बजकर 52 मिनट पर, शिमला में रात 7 बजकर 47 मिनट पर और देहरादून में रात 7 बजकर 46 मिनट चंद्रोदय टाइमिंग रहेगी।

करवा चौथ 2024 पूजा शुभ मुहूर्त

इस साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 20 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 46 मिनट से होगा। चतुर्थी तिथि का समापन 21 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 16 मिनट पर होगा। बताया जा रहा है कि, इस बार करवा चौथ पर भद्रा का साया भी रहने वाला है। लेकिन केवल 21 मिनट तक ही भद्रा का साया रहेगा। करवा चौथ के दिन भद्रा का साया सुबह 6 बजकर 24 मिनट से 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।

हालांकि, करवा चौथ के व्रत पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। महिलाएं सूर्य उदय से पहले स्नान कर सरगी ग्रहण कर लें और व्रत का संकल्प ले लें। करवा चौथ पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 46 मिनट से लेकर रात 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। करवा चौथ पर करवा माता, भगवान गणेश और चंद्रमा की पूजा की जाती है। इसके साथ ही भगवान शिव, मां पार्वती, कार्तिक जी की भी पूजा होती है।

करव चौथ पूजा सामग्री

करवा चौथ की पूजा इन चीजों के बिना अधूरी मानी जाती है। तो यहां जान लीजिए करवा चौथ पूजा सामग्री की संपूर्ण लिस्ट के बारे में। करवा चौथ की पूजा में पूजा की चौकी, मिट्टी का करवा और ढक्कन,  पानी का कलश, कुमकुम, सिंदूर, फूल, फल, दीया, घी, तेल, कपूर, चावल, शिव परिवार की तस्वीर, करवा चौथ पूजा की थाली, करवा माता की तस्वीर, कांस की तीलियां या सींक, 16 श्रृंगार का सामान, करवा चौथ व्रत कथा की पुस्तक, छलनी, पका हुआ भोजन, कच्चा दूध, रूई की बाती, अगरबत्ती-धूप, आठ पूरियों की अठावरी आदि पूजा सामग्री होनी चाहिए।