misbehavior with student

सोनीपत में कलयुगी शिक्षक का कारनामा, छात्रा से की हैवानगी

Thana-Kharkhoda

Hatred of girl student in Sonipat

सोनीपत। सोनीपत के खरखोदा में एक कलयुगी शिक्षक का कारनामा   सामने आया है। इस कलयुगी शिक्षक के खिलाफ छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला खरखौदा थाने में दर्ज हुआ है। छात्रा शिक्षक के घर उर्दू की पढ़ाई करने गई थी। शिक्षक उसे बहका कर खेतों में ले गया और रेप करने के बाद उसे एक चौराहे पर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया गया है कि खरखौदा निवासी नूर इस्लाम उर्दू का ट्यूशन पढ़ाता है। पास की कॉलोनी में रहने वाला एक नाबालिग लडक़ी भी उसके घर पढऩे के लिए जाती थी। सोमवार शाम को भी छात्रा पढऩे के लिए गई तो नूर इस्लाम बहका कर अपनी कार में बैठका कर खेतों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह छात्रा को बेसुध हालत में शहर में छोड़ कर फरार हो गया।

इस बीच छात्रा देर शाम तक अपने घर नहीं पहुंची तो उसकी मां चिंतित होकर नूर इस्लाम के घर गई। वहां उसे कोई नहीं मिला। कुछ देर बाद उसे पता चला कि उसकी बेटी पास के चौराहे पर बेसुध हालत में पड़ी है। वह उसे उठाकर अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि छात्रा से रेप किया गया है। कुछ देर बाद छात्रा ने होश में आने के बाद बताया कि उससे नूर इस्लाम ने दुष्कर्म किया है।

पीडि़त छात्रा की मां ने मामले की शिकायत थाना खरखौदा में की। इसके बाद पुलिस ने नूर इस्लाम के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपी उर्दू शिक्षक की तलाश की जा रही है।