Journey from computer operator to Chief Minister in BJP

भाजपा में कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक का सफर, छह माह रहे प्रदेश अध्यक्ष व छह माह रहे मुख्यमंत्र, संगठन के सैकड़ों लोगों को सिखाया कंप्यूटर

CM-Nayab-Singh-Saini

Journey from computer operator to Chief Minister in BJP, was State President for six months and Chie

Journey from computer operator to Chief Minister in BJP : चंडीगढ़। हरियाणा के 15वें मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी कभी भारतीय जनता पार्टी में निवर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ संगठन में काम करते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर होते थे। मनोहर लाल भाजपा में संगठन मंत्री थे तब वह अपने कार्यालय के कर्मचारियों में सबसे अधिक भरोसा कंप्यूटर ऑपरेटर नायब सिंह पर ही करते थे। नायब सैनी ने अपने संगठन में कई लोगों को कंप्यूटर भी सिखाया।

कई साल तक भाजपा मुख्यालय में काम करने वाले नायब सिंह सैनी ने कुछ समय संगठन की राजनीति को छोडकऱ अंबाला जिले के नारायणगढ़ में केबल आप्रेटर के रूप में भी काम किया। कुछ समय के अंतराल के बाद वह फिर से भाजपा की सक्रिय राजनीति में लौटे और फिर कभी पीछे मुडकऱ नहीं देखा।

सैनी को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। 1996 में उन्हें हरियाणा बीजेपी के संगठन में जिम्मेदारी दी गई थी। उसके बाद वर्ष 2002 में नायब सैनी अंबाला बीजेपी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बने थे। 2005 में नायब सिंह सैनी भाजपा अंबाला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने। इसके बाद उन्हें बीजेपी हरियाणा किसान मोर्चा का प्रदेश महामंत्री भी बनाया गया। 2009 में नारायणगढ़ हलके से चुनाव लड़े परंतु हार गए। साल 2012 में नायब सैनी का प्रमोशन हुआ और उन्हें अंबाला का जिला अध्यक्ष बना दिया गया। 2014 के विधानसभा चुनाव में नायब सिंह सैनी को नारायणगढ़ से टिकट दिया गया और वह जीतकर विधानसभा पहुंच गए।

नायब सिंह सैनी को मनोहर लाल खट्टर के करीबी होने का भी फायदा मिला। वर्ष 2016 में उन्हें खट्टर के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में नायब सिंह सैनी को कुरुक्षेत्र से टिकट दिया गया और वह सांसद बन गए। 27 अक्टूबर 2023 को उन्हें हरियाणा भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया। हरियाणा में भाजपा हाईकमान ने नेतृत्व परिवर्तन करते हुए 12 मार्च 2024 को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया। इस पद पर छह माह रहे और उसके बाद आज फिर से मुख्यमंत्री पद की बागडोर संभाली  

 

ये भी पढ़ें ....

हरियाणा में मंत्रियों को कार्यालय बांटे गए; नायब सैनी ने हरियाणा CM का कार्यभार संभाला, कुर्सी पर बैठते ही लोगों के लिए पहला बड़ा फैसला

 

 

ये भी पढ़ें ....

हरियाणा के इतिहास में फरीदाबाद लोकसभा को पहली बार मिले एक साथ तीन तीन मंत्री