राजस्थान के जोधपुर में हाहाकार; शादी समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, 60 लोग झुलसे, जिला कलेक्टर सहित CM गहलोत की गाड़ियां मौके को दौड़ीं

Jodhpur Cylinder Blast Incident
Jodhpur Cylinder Blast Incident: राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है| जिले के भूंगरा गांव में एक शादी समारोह के दौरान अचानक सिलेंडर ब्लास्ट होने से 60 लोग झुलस गए हैं| जिनमें से 4 लोगों की मौत हो गई है और 40 के करीब लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जाती है| जिन्हें जिले के एमजीएच अस्पताल में रेफर किया गया है|
बतादें कि, हादसे के वक्त मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी और अब पीड़ितों और उनके परिजन में हाहाकार मचा हुआ है| शादी की खुशियां मातम के साथ गहरे जख्मों में बदल गईं हैं| रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे में जान गवाने वालों में और घायलों में बच्चे भी शामिल हैं|
हादसे की सूचना पर दौड़ा प्रशासन
इधर, हादसे की सूचना पर जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची हुई थी| मौके पर पहुंचे जोधपुर ज़िला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि भूंगरा गांव में एक घर में शादी के दौरान आग लगने से लगभग 60 लोग घायल हुए हैं। काफी गंभीर हादसा है। 42 लोगों को एमजीएच अस्पताल में रेफर किया गया है। उनका इलाज चल रहा है| वहीं हादसे में 4 लोगों की मृत्यु हुई है|
CM गहलोत मिलने पहुंचे
बतादें कि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) भी हादसे के पीड़ितों से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि लोग झुलस गए हैं और मृत्यु भी हुई हैं। हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके। घायलों को बचाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। हम कोशिश करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। पीड़ितों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा|
अन्य खबरें भी पढ़ें ...