JEE Mains का Answer Key हुआ जारी, सत्र 2 के लिए शहर सूची भी हुई जारी, जानें कैसे चेक करें अपना परीक्षा शहर

JEE Mains का Answer Key हुआ जारी, सत्र 2 के लिए शहर सूची भी हुई जारी, जानें कैसे चेक करें अपना परीक्षा शहर

Joint entrance examination यानी JEE Mains 2025 सेशन 1 खत्म होने के बाद उसका आंसर किय भी जारी कर दिया गया है।

 

JEE Mains Answer key: Joint entrance examination यानी JEE Mains 2025 सेशन 1 खत्म होने के बाद उसका आंसर किय भी जारी कर दिया गया है। यह सेशन जनवरी 2025 में 22, 23, 24, 28, 29 और 30 तारीख को 6 दिन के लिए आयोजित किया गया था। लाखों उम्मीदवारों के लिए कुल 11 शिफ्ट निर्धारित की गई थी। NTA ने अब JEE Mains 2025 के सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया है, जो 1 अप्रैल 2025 से 8 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित किया जाएगा। सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन 1 फरवरी 2025 को शुरू हुआ और 25 फरवरी तक चलेगा। इन सभी विवरण के साथ NTA ने JEE Mains सत्र 2 के लिए परीक्षा शहरों की सूची भी जारी की है, जिसे छात्र आवेदकों को परीक्षा फॉर्म भरने से पहले अवश्य देखना चाहिए।

 

Answer Key डाउनलोड करने की पूरी विधि

 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार NTA के आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर अपना आंसर की चेक कर सकते हैं, और डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की पर आपत्ति जताने के लिए आवेदकों के पास 6 फरवरी 2025 रात 11:50 तक का समय है, यदि उम्मीदवार चाहे तो आपत्ति फार्म भर सकते हैं, जिसका शुल्क ₹200 है और यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। जेईई मेंस 2025 का आंसर की देखने के लिए इन चरणों से गुजरना होगा:

 

  • सबसे पहले jeemains.nta.ac.in यानी NTA के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर JEE Mains उत्तर कुंजी 2025 का लिंक नजर आएगा उसे लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • जेईई मेंस उत्तर कुंजी 2025 पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें कुछ निर्देशन दिए जाएंगे।
  • इसके बाद जेईई मेंस 2025 सत्र 1 की उत्तर सूची नजर आएगी इस आंसर की को अच्छे से देखें और इसे डाउनलोड कर ले।

 

JEE Mains सत्र 2 की परीक्षा सूची

 

जेईई मेंस 2025 सत्र 2 के उम्मीदवारों को जेईई मेंस शहर सूचना पर्ची और जेईई मेंस परीक्षा शहर सूची को लेकर भ्रमित नहीं होना चाहिए परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए NTA द्वारा प्रदान की गई है, यह दो अलग-अलग जानकारियां है।

 

अक्सर स्टूडेंट्स को यह कन्फ्यूजन रहता है कि शहर सूची और सूचना सूची क्या है तो आपको बता दे कि शहर सूची वह होती है जब जहां देश और निवास के राज्य के आने वाले शहरों की सूची है, जिसमें जेईई मेंस परीक्षा 2025 सत्र दो आयोजित की जाएगी। आवेदक अपना निकटतम शहर देख सकते हैं और उसके अनुसार नाम भर सकते हैं। शहरों की सूची आवेदन संख्या और अन्य व्यक्तिगत विवरण का उपयोग किए बिना देखी जा सकती है।

 

वहीं अगर सूचना पर्ची की बात करें तो शहर सूचना सूची या पर्ची NTA द्वारा केवल पंजीकृत उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर के बारे में अपडेट करने के लिए प्रदान की जाती है। यह आमतौर पर परीक्षा से 7 से 8 दिन पहले जारी की जाती है। उम्मीदवारों को अपने शहर की सूचना पर्ची डाउनलोड करने के लिए उचित क्रैडेंशियल्स की आवश्यकता होती है।

 

परीक्षा शहर सूची डाउनलोड करने की विधि

 

जेईई मेंस 2025 सत्र 2 के आवेदन नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से शहर की सूची तक पहुंच सकते हैं।

 

  • सबसे पहले जेईई मेंस 2025 के आधिकारिक वेबसाइट यानी jeemain.nta.ac.in पर जाना होगा।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के चरणों के अंतर्गत परीक्षा शहरों को देखें का लिंक पर क्लिक करना होगा और कुछ आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
  • एक पेज ओपन होगा जिसमें निवास देश निवास का राज्य प्रश्न पत्र का माध्यम और कैप्चा जैसी जानकारी भरनी होगी और उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा इसके बाद आपके शहर की सूची नजर आएगी।