जवाहर यादव बने भाजपा हरियाणा के मुख्य प्रवक्ता

जवाहर यादव बने भाजपा हरियाणा के मुख्य प्रवक्ता

Chief Spokesperson of BJP Haryana

Chief Spokesperson of BJP Haryana

पार्टी का पक्ष रखने और मोदी - मनोहर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने का दायित्व अब जवाहर यादव के कंधों पर

चंडीगढ़। Chief Spokesperson of BJP Haryana: मुख्यमंत्री के OSD के जवाहर यादव को पुनः महत्वपूर्ण देते हुए भारतीय जनता पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

हरियाणा में वर्ष 2019 के चुनाव में भी संगठन ने प्रचार प्रसार प्रमुख के नाते उनकी एक बड़ी भूमिका तय की थी और साल 2024 में भी रिकॉर्ड तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के निमित्त अहम जिम्मेदारी जवाहर यादव को सौंपी गई है।
मुख्यमंत्री के OSD पद से त्यागपत्र देने के बाद संगठन के कार्यों में जवाहर यादव की महत्वपूर्ण वापसी की उम्मीद हर किसी को थी।

 भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के विश्वास, अपनी संगठनात्मक क्षमता,मीडिया से जुड़ा उनका अनुभव और लंबे समय से पार्टी का पक्ष रखना की योग्यता को देखते हुए ही उन्हें भारतीय जनता पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
 चुनावी वर्ष में जब भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए जनादेश लेने हरियाणा के लोगों के बीच जाएगी, ऐसे में पार्टी के पक्ष को धारदार तरीके से रखना, सरकार की योजनाएं घर घर पहुंचाना और नैरेटिव बिल्डअप करने की जिम्मेवारी अब जवाहर यादव के कंधों पर है।

2019 के चुनाव में भी संगठन ने प्रचार प्रसार प्रमुख के नाते उनकी एक बड़ी भूमिका तय की थी और साल 2024 में भी रिकॉर्ड तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के निमित्त अहम जिम्मेदारी जवाहर यादव को सौंपी गई है।
     इसके अलावा

आई टी प्रमुख
आदित्य चावल, यमुनानगर

आई टी सह-प्रमुख
रोहित सैनी, गुरूग्राम

 किसान मोर्चा 
 सुखविंदर मांढी, दादरी

 युवा मोर्चा 
 योगेंद्र शर्मा, पंचकूला

 एस सी मोर्चा 
सत्यप्रकाश जरावता, विधायक गुरूग्राम

 महिला मोर्चा 
श्रीमती ऊषा प्रियदर्शी, गुरूग्राम

 ओबीसी मोर्चा 
 कर्णदेव कंबोज, यमुनानगर

 अल्पसंख्यक मोर्चा
जान मोहम्मद, नूंह

यह पढ़ें:

आप प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने पटवारियों की हड़ताल के मुद्दे पर खट्टर को घेरा

राम रहीम को फिर पैरोल मिली; इतने दिनों के लिए जेल से आ रहा बाहर, AAP सांसद स्वाती मालीवाल ने कहा- ये हरियाणा सरकार की कृपा?

ईडी की कार्रवाई से बचने को हाईकोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक दिलबाग सिंह