Janhvi Kapoor को एक्सपेरिमेंटल फैशन पड़ा महंगा, लोगों ने ट्रोल कर बताया- 'सस्ती काइली जेनर'

Janhvi Kapoor को एक्सपेरिमेंटल फैशन पड़ा महंगा, लोगों ने ट्रोल कर बताया- 'सस्ती काइली जेनर'

Janhvi Kapoor को एक्सपेरिमेंटल फैशन पड़ा महंगा

Janhvi Kapoor को एक्सपेरिमेंटल फैशन पड़ा महंगा, लोगों ने ट्रोल कर बताया- 'सस्ती काइली जेनर'

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर भी अपनी मां की तरह ही इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने में जुटी हैं। हालांकि जाह्नवी ने कम ही वक्त में अपनी खास पहचान बनाई है। जाह्नवी एक्टिंग के साथ अपने हॉट लुक्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें पोस्ट कर फैंस के होश उड़ाती हैं। फैंस भी उनकी हर अदा पर अपना दिल हार बैठते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इसी बीच एक बार फिर से जाह्नवी अपने लुक को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को उनका ये हॉट लुक पसंद नहीं आया है और वह जाह्नवी को ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में उनका शिमरी लुक देखते ही बन रहा हे। दरअसल, हाल ही में जाह्ववी कपूर मुंबई में आयोजित एक अवॉर्ड शो में शामिल हुई थीं। इस दौरान की उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जाह्नवी के लुक की बात करें तो उन्होंने प्लंजिंग नेकलाइन के साथ मेटैलिक शिमरी गाउन पहना था। इस ड्रेस के साथ उन्होंने स्लीक पोनी टेल और बोल्ड मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया।

जाह्नवी कपूर का ये लुक जहां कई यूजर्स का दिल चुरा रहा है। वहीं कई उन्हें 'प्लास्टिक सर्जरी' कराने और कई 'किम कार्दशियन बनने की कोशिश' जैसे कमेंट कर उन्हें बेरहमी से ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वह बहुत कोशिश कर रही है काइली व किम बनने की लेकिन उनको बताओ की वो नहीं कर सकतीं।' वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करके लिखा, 'बॉडी सर्जरी पर कितना खर्च हुआ है।'