Indians Hostage in Ukraine

विनाशकारी जंग: यूक्रेन ने भारतीयों को बंधक बनाया... अब भारत ने दिया ये बड़ा बयान

Indians Hostage in Ukraine

Indians Hostage in Ukraine

India Ukraine News : भारत (India) के अंदर उस वक्त हलचल पैदा हो गई जब रूस (Russia) की ओर से अचानक यह बड़ा बयान जारी किया गया कि यूक्रेन में कई भारतीयों को बंधक (Ukraine Hostage Indians) बना लिया गया है| दरअसल, रूस ने कहा कि, रूस भारतीयों को सुरक्षित निकालने में हर संभव प्रयास कर रहा है लेकिन यूक्रेन की फोर्स भारतीयों को बंधक बना रही है, उन्हें निकलने नहीं दे रही है| फिलहाल, रूस के इस बयान को भारत सरकार ने गलत बताया है| भारतीय विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs India) ने रूस के इस तरह के बयान पर अपना एक बयान जारी किया है|

यह पढ़ें - खतरनाक खलबली! रूस की दुनिया को बड़ी धमकी, देखें कैसे कह दी तीसरे विश्वयुद्ध और परमाणु हमले की बात

भारतीय विदेश मंत्रालय ने रूस के बयान को खारिज करते हुए कहा कि, हमें इस तरह की कोई खबर नहीं है| हमने जानकारी की है और पता चला है कि यूक्रेन में किसी भारतीय को बंधक नहीं बनाया गया है| हम लगातार यूक्रेन में भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं और भारतीय दूतावास यूक्रेन में फंसे भारतीयों से संपर्क बनाये हुए हैं, उनपर नजर रख रहा है| इसके साथ ही यूक्रेनी अधिकारियों का भी सहयोग हमें मिल रहा है और हम वहां से भारतीयों को निकाल पा रहे हैं| बतादें कि, भारत सरकार यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) नाम से अभियान चला रही है| इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार रूस के राष्ट्रपति, यूक्रेन और उसके पड़ोसी देशों के नेताओं के संपर्क में हैं।

दूसरी बार मोदी-पुतिन में बात .....

आपको बतादें कि, बुधवार शाम एक बार फिर से पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन (Vladimir Putin) से बातचीत की है| दोनों नेताओं ने यूक्रेन की स्थिति की समीक्षा की| इसके साथ ही पीएम मोदी ने यूक्रेन में मौजूद भारतीयों की सुरक्षा पर चिंता जताई| जिस पर पुतिन ने कहा कि रूस भारतीयों की सुरक्षा में पूरा सहयोग करेगा| बतादें कि, प्रधानमंत्री की पुतिन से पिछले छह दिनों के भीतर दूसरी बार बातचीत हुई है।

रूस ने किया था भारत का साथ देने का ऐलान ...

बतादें कि, इससे पहले भारत का साथ देने को लेकर रूस ने बड़ा ऐलान किया था| रूस ने कहा था कि यूक्रेन से भारतीयों को सही-सलामत निकालने के लिए रूस अपने रास्ते खोलेगा| यूक्रेन से रूस के क्षेत्र के जरिये भारतीय निकल सकेंगे| रूस ने कहा था भारत के साथ हमारे रणनीतिक रिश्ते हैं। संयुक्त राष्ट्र में भारत के बैलेंस पोजिशन के लिए हम धन्यवाद करते हैं। भारत को इस संकट की पूरी समझ है|

भारत के साथ समझौतों पर कोई असर नहीं...

इसके साथ ही रूस ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत के साथ समझौतों के तहत जहां तक किसी भी क्षेत्र में आपूर्ति का संबंध है तो इस कड़ी में किसी बाधा की आशंका न करें| यहां प्रतिबंधों का प्रभाव हम नहीं पड़ने देंगे|

जंग का आठवां दिन.....

बतादें कि, रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का आज आठवां दिन है| यह लड़ाई अब भीषण दौर में पहुंच चुकी है| रूस की सेना लगातार यूक्रेन के कई हिस्सों में गोलीबारी सहित भयंकर विस्फोटक हमले कर रही है| इस बीच यूक्रेनी सेना भी रूस के हमलों का जवाब देने में लगी हुई है| बरहाल, यूक्रेन में काफी नुकसान हो रहा है| जान का भी और माल का भी| यूक्रेन में सैनिकों सहित कई आम लोगों की मौत हुई है| हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी एक बड़ा दावा कर रहे हैं कि यूक्रेन ने  युद्ध के दौरान रूस के हजारों सैनिकों को मार गिराया गया है|