Indian Government ban 54 Chinese Mobile Apps

भारत सरकार का बड़ा एक्शन, ये मोबाइल Apps अब देश में नहीं चलेंगे... कर दिए बैन

Indian Government ban 54 Chinese Mobile Apps

Indian Government ban 54 Chinese Mobile Apps

भारत सरकार (Indian Government) ने चीन (China) के खिलाफ एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है| जानकारी मिल रही है कि, भारत सरकार ने चीन के 54 और एप्स (54 Chinese Apps Ban) पर बैन लगा दिया है| यानि अब ये चीनी मोबाइल एप्स (Apps) भारत में एक्सेस नहीं हो सकेंगे| नहीं चल पायेंगें| जानकारी के अनुसार, इन 54 चीनी एप्स में ब्यूटी कैमरा, स्वीट सेल्फी एचडी, इक्वलाइजर और बास बूस्टर, सेल्सफोर्स एंट के लिए कैमकार्ड, आइसोलैंड 2: एशेज ऑफ टाइम लाइट, वाइवा वीडियो एडिटर, टेनसेंट एक्सरिवर, ओनमोजी चेस, ओनमोजी एरिना, ऐपलॉक, डुअल स्पेस लाइट जैसे एप्स शामिल बताये जाते हैं|

बताया जा रहा है कि भारत सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि चीन के साथ मतभेदों के बीच ये एप्स देश की सुरक्षा पर एक बड़े खतरे के रूप में अपना योगदान दे सकते हैं| इन चीनी मोबाइल एप्स से भारत की सुरक्षा को खतरा माना गया है| कहा जा रहा है कि इन एप्स के जरिये चीन डेटा जुटाकर उसका गलत इस्तेमाल कर सकता है या कर रहा है| इसलिए इन एप्स को बैन करना जरुरी हो जाता है|

कोई नया एक्शन नहीं, पहले भी हो चुका ऐसा...

बतादें कि, जब से चीन भारत के खिलाफ गलत हरकतों पर उतारू है तबसे भारत सरकार चीन को झटके दे रही है| भारत सरकार ने उस समय भी एक साथ कई चीनी एप्स बैन लगा दिया था, जब चीनी और भारत के सैनिकों में गलवान घाटी में भीषण झड़प हुई थी| वहीं, इसके बाद भी भारत सरकार ने और भी चीनी एप्स बंद किये थे और अब फिर से एक बार चीन को बड़ा झटका दिया है|