भारतीय नौसेना ने अरब सागर में दागी मिसाइलें; सफल एंटी-शिप फायरिंग कर दिखाई ताकत, सटीक आक्रामक हमले का किया परीक्षण

Indian Navy Warships Multiple Anti-Ship Missile Firings in The Arabian Sea
Indian Navy: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच तीनों भारतीय सेनाएं (आर्मी, एयरफोर्स और नेवी) एक्शन मोड में हैं। तीनों सेनाओं द्वारा अपने युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया जा रहा है और मारक क्षमता दिखाई जा रही है। इसी बीच भारतीय नौसेना ने एक बार फिर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। जिसे देख दुश्मनों की नींद उड़नी लाज़मी है।
दरअसल, भारतीय नौसेना ने अरब सागर में तैनात युद्धपोतों से कई एंटी-शिप मिसाइलों का सफल परीक्षण किया। इस सफल एंटी-शिप फायरिंग में ब्रह्मोस मिसाइलों की परिचालन क्षमता को भी फिर से प्रमाणित किया गया। साथ ही सटीक आक्रामक हमले की सफल टेस्टिंग हुई। वहीं भारतीय नौसेना ने बयान जारी करते हुए कहा कि, भारतीय नौसेना किसी भी समय, कहीं भी, किसी भी तरह युद्ध के लिए तैयार है।
सटीक आक्रामक हमले का किया परीक्षण
भारतीय नौसेना की तरफ से आधिकारिक बयान में कहा गया, ''भारतीय नौसेना के जहाजों ने लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमले के लिए प्लेटफॉर्म, सिस्टम और चालक दल की तत्परता को पुनः प्रमाणित करने और प्रदर्शित करने के लिए कई सफल एंटी-शिप फायरिंग की। भारतीय नौसेना किसी भी समय, कहीं भी, किसी भी तरह से राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय और भविष्य के लिए तैयार है।''
बता दें कि, इससे पहले 26 अप्रैल को ही भारतीय नौसेना की तरफ से समुद्र के बीच से शक्ति प्रदर्शन की एक तस्वीर जारी की गई थी। वहीं इस तस्वीर के साथ भारतीय नौसेना ने जो कैप्शन दिया था। उस कैप्शन से हलचल मच गई। इस कैप्शन को भारतीय नौसेना का गुप्त संदेश माना गया। माना गया कि, नौसेना के इस बयान में कुछ बड़ा रहस्यमयी संकेत है। भारतीय नौसेना ने लिखा था, ''एकता में शक्ति; उद्देश्य के साथ उपस्थिति... मिशन के लिए तैयार, कभी भी, कहीं भी, कैसे भी।
Power in unity; Presence with Purpose
#MissionReady#AnytimeAnywhereAnyhow pic.twitter.com/EOlQFyXFgJ
वहीं आपको बता दें कि, सिर्फ भारतीय नौसेना ही नहीं भारतीय सेना यानि इंडियन आर्मी भी अपने युद्ध कौशल का प्रदर्शन कर रही है। बीते कल ही भारतीय सेना ने भी एक वीडियो जारी किया और लिखा, ''सदैव तैयार, सदैव सतर्क''। भारतीय सेना को तोप-टैंकों के साथ अभ्यास करते देखा जा रहा है। वहीं भारतीय वायुसेना ने भी आसमान में गरजना शुरू कर दिया है। भारतीय वायुसेना 'आक्रमण' नाम से युद्धाभ्यास कर रही है। श्रीनगर और पठानकोट के आसमान में वायुसेना के फाइटर जेट फरर्टा भरते देखे जा रहे हैं।
Always Prepared, Ever Vigilant - #IndianArmy pic.twitter.com/NIHWvWF9oM