आम लोगों को बड़ा झटका; घरेलू गैस सिलेंडर हुआ इतना महंगा, सरकार ने एक झटके में बढ़ा दी इतनी कीमत, किचन के बजट पर मार

Domestic LPG Cylinder Price Hike Big Blow To Domestic Gas Consumer

Domestic LPG Cylinder Price Hike Big Blow To Domestic Gas Consumer

LPG Cylinder Price Hike: आम लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। सरकार ने किचन के बजट पर मार कर दी है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत एक झटके में 50 रुपये बढ़ा दी गई है। अब 803 रुपये में मिलने वाला घरेलू सिलेंडर 853 रुपये का मिलेगा। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कीमत बढ़ाए जाने की जानकारी दी है।

हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "घरेलू एलपीजी के प्रति सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि होगी। पीएमयूवाई लाभार्थियों के लिए यह कीमत 500 से बढ़कर अब 550 हो जाएगी और वहीं अन्य के लिए यह 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगी। कीमत बढ़ाए जाने को लेकर पुरी ने कहा कि, यह एक ऐसा कदम है जिसकी हम आगे चलकर समीक्षा करेंगे। हम हर 2-3 सप्ताह में समीक्षा करते हैं।

गौरतलब है कि, जहां पिछले कई महीनों से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में लगातार बदलाव जारी था। तो वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत कई महीनों से जस-की-तस रखी जा रही थी। हर बार घरेलू गैस उपभोक्ता यह उम्मीद रखते थी कि सिलेंडर सस्ता होगा। मगर अब जब कीमत में बदलाव हुआ तो उनकी उम्मीद को झटका लग गया।

आखिरी बार पिछले साल मार्च 2024 में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 100 रुपये कम कर दी गई थी। जिसके बाद से दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 903 रुपये की बजाय 803 रुपये का मिल रहा था। लेकिन अब दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 853 रुपये होगी। वहीं दिल्ली के अलावा चेन्नई, मुंबई, कोलकाता में अलग-अलग कीमत बढ़ेगी।

चेन्नई में घरेलू सिलेंडर अब 818.50 रूपए की बजाय 868.50, मुंबई में 802.50 रुपए के बजाय 852.50, कोलकाता में 829.00 रुपए की बजाय 879.00 रुपये का मिलेगा। फिलहाल, इस बढ़त से आम लोगों बजट बिगड़ने वाला है, अब उन्हें गैस सिलेंडर के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी।