धर्मनिष्ठ लोगों का समृद्ध होना जरूरी : जगत गुरुदेव वसंत विजयानंद गिरी जी महाराज

Jagat Gurudev Vasant Vijayanand Giri Ji Maharaj
दर्शन, वंदन एवं आशीर्वाद हेतु पहुंचे विधायकद्वय पितलिया व गरुड़ाचार, रांका, भंडारी सहित अनेक
हल्द्वानी में श्रीदेवी भागवत 30 से, जगत गुरुदेव का बेंगलूरु से प्रस्थान कल
बेंगलूरु। Jagat Gurudev Vasant Vijayanand Giri Ji Maharaj: परमहंस परिव्राजकाचार्य अनन्त श्री विभूषित कृष्णगिरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु 1008 परम पूज्यपाद श्री वसन्त विजयानन्द गिरी जी महाराज ने कहा कि भगवान कई लोगों को विशेष रूप से प्रसिद्ध बनाते हैं, ऐसे व्यक्ति संस्कार युक्त होते हैं। वे कहीं भी चले जाएं सम्मान ही पाएंगे। उन्होंने कहा कि सक्षम होना व्यक्ति का पुण्य है, सक्षमता के साथ तन मन धन को धर्म अथवा समाज सेवा में अर्पण करना अति महत्वपूर्ण महापुण्य है। प्रवचन की बजाय आशीर्वचनों में प्रैक्टिकल शब्दों में अपने प्रेरणादाई संदेश में जगत गुरुदेव ने मंगलवार को उनके दर्शन वंदन एवं आशीर्वाद के शुभकांक्षी गणमान्यजनों के समक्ष यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि धर्मनिष्ठ लोगों का समृद्ध होना भी आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि यहां हनुमंत नगर क्षेत्र में योगा अंजनैया स्वामी टेंपल के समीप मातृछाया में अपनी विशिष्ट जप साधना आराधना हेतु विराजित पूज्यपाद जगत गुरुदेव श्री वसंत विजयानंद गिरी जी महाराज के दर्शनार्थ राजस्थान के सहाड़ा रायपुर से भाजपा विधायक लादूलाल पितलिया, बेंगलूरु चिकपेट विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक उदय गरुड़ाचार, वरिष्ठ बीजेपी नेता इन्द्र चंद नाहर, मशहूर समाजसेवी दानवीर व्यक्तित्व एवं ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस के जीवन प्रकाश योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल रांका, महामंत्री अशोक धोका, शांतिलाल भंडारी एवं उद्योगपति शांतिलाल पितलिया, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ हनुमंत नगर के मार्गदर्शक कल्याण सिंह बुरड़, अध्यक्ष गौतमचंद सिंघवी, उपाध्यक्ष हुकमीचंद बाफना, कोषाध्यक्ष धनराज मुथा, ताराचंद जैन, अश्विन सेमलानी, गौतम वाणीगोता, आशीष भंडारी, महेंद्र धारीवाल, श्यामदास वैष्णव सहित अनेक श्रद्धावान गुरु भक्तों की उपस्थिति रही। पूज्यपाद जगत गुरुदेव ने सभी को कृपा प्रसाद के साथ रक्षा सूत्र आशीर्वाद दिया। लोहित चंदूलाल गांधी, बंसीलाल पितलिया, सज्जन राज कोठारी, कन्हैयालाल ओस्तवाल, दीपक सेठिया, रमेश मुथा, दीपक शाह आदि ने विभिन्न सेवा, संयोजन व्यवस्थाओं में सहयोग किया। इस दौरान पूज्यपाद जगद्गुरु देव ने जोर देकर कहा कि भारतीय संस्कारों, वास्तु आदि को अपने जीवनचर्या में शामिल करते हुए इस संसार की सुखद सकारात्मक समृद्धि की ओर बढ़ें। साथ ही अपने समान बच्चों को बनाएं और आने वाली पीढ़ी को सुधारें। उन्होंने कहा कि बच्चों को सिखाएं कि वे बुराई से दूरी बनाते हुए अच्छाई से जुड़ें तभी आपके द्वारा दिए संस्कार उसे बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त करेंगे। चंदूलाल गांधी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
हल्द्वानी में श्रीदेवी भागवत 30 से, जगत गुरुदेव का बेंगलूरु से प्रस्थान कल
जगद्गुरु कृष्णगिरी पीठाधीश्वर श्री वसंत विजयानंद गिरी जी महाराज की पावन निश्रा में उत्तराखंड राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में श्री देवी भागवत महापुराण कथा का आयोजन 30 मार्च से 12 अप्रैल तक होगा। नैनीताल रोड स्थित एमबीपीजी इंटर कॉलेज ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में निश्रा प्रदान करने पूज्यपाद गुरुदेवश्रीजी गुरुवार सुबह बेंगलूरु से हवाई मार्ग से प्रस्थान करेंगे। आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं में कृष्णगिरी शक्तिपीठ तीर्थ धाम के हेमंत पांडे, प्रमोद पांडे, महेश खुल्बे व विजय चौहान सहित अनेक गुरुभक्त जुटे हुए हैं। पांडे ने बताया कि जगत गुरुदेव के सान्निध्य में पहली बार हल्द्वानी में व्यापक स्तर पर यह आयोजन होगा। इस दौरान प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से श्रीदेवी भागवत तथा शाम 6 बजे से सर्वसिद्धि प्रदायक सर्व देवी देवता महायज्ञ होगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आस्था चैनल व थॉट योगा पर लाइव प्रसारित होगा।