सीआईएसएफ तटीय साइक्लोथॉन ने अपनी आधी यात्रा पूरी करते हुए 3300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की

CISF Coastal Cyclothon completes half of its Journey
20 मार्च, 2025 को गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई में एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा:
मुंबई, 20 मार्च 2025: CISF Coastal Cyclothon completes half of its Journey: सीआईएसएफ कोस्टल सायकलथॉन -2025, जो भारत के समुद्र तटों की 6,553 किमी की दूरी को कवर कर रहा है, 20 मार्च 2025 को मुंबई पहुंचेगा, और अपने आधे रास्ते की दूरी (लगभग 3300 किमी) को पार कर लेगा (दोनों तटों को मिलाकर)। यह ऐतिहासिक यात्रा तटीय सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा कर रही है और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर मछुआरे समुदायों से समुद्र के जरिए ड्रग्स, हथियार और विस्फोटकों की तस्करी जैसी संभावित धमकियों पर नजर रखने की अपील कर रही है। सीआईएसएफ के बल सदस्य स्थानीय समुदायों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए सार्वजनिक इंटरएक्शन कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, जिससे सुरक्षा नेटवर्क मजबूत हो सके।
इन कार्यक्रमों में पश्चिमी तट पर खारवा और कोली मछुआरा समुदायों और पूर्वी तट पर कैबर्ता, नोली, जलरीपेटा, ठोता वेदी, और एगुवापेटा मछुआरा समुदायों का उत्साही समर्थन प्राप्त हुआ है। इन वार्तालाप के माध्यम से इन समुदायों को अपने तटीय जीवन के अनुभवों और उनके जीविकोपार्जन पहलुओं को साझा करने का एक मंच मिला। देश की तटीय सीमाओं पर इन समुदायों की अहम भूमिका को देखते हुए, इन्हें "तट प्रहरी" के रूप में सम्मानित किया गया।
इन कार्यक्रमों के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें तटीय समुदायों की विविधता और संस्कृति को प्रदर्शित किया गया। युवा, विशेष रूप से स्कूल के बच्चे, बड़ी संख्या में शामिल हुए और बहुत से लोगों ने सायकल चालकों के साथ कुछ दूरी तक सायकल चलाकर इस अभियान का समर्थन किया।
अब तक की उपलब्धियां:
• कुल दूरी कवर की गई: 3,306 किमी
• जनसंपर्क: 10 लाख से अधिक लोग रैलियों, कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों में व्यक्तिगत रूप से भागीदार बने। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर 40 लाख से अधिक लोग जुड़ चुके हैं।
• पंजीकृत सायकल चालक: 1,000 से अधिक प्रतिभागियों ने इस साइक्लोथॉन में भाग लिया।
• सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम: 26 प्रमुख कार्यक्रम, साथ ही 118 स्थानीय इंटरएक्शन आयोजित किए गए।
• प्रसिद्ध हस्तियों का समर्थन: प्रमुख खेल हस्तियाँ - नीरज चोपड़ा, मनु भाकर, बाइचुंग भूटिया, सुरेश रैना, जावागल श्रीनाथ आदि; फिल्मी सितारे – अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अनिल कुमार, मनोज बाजपेयी, मिलिंद सोमन आदि; प्रतिष्ठित हस्तियाँ जिन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में व्यक्तिगत रूप से शिरकत की, उनमें शामिल हैं - ओडिशा की उपमुख्यमंत्री श्रीमती प्रवती परिदा, पद्मश्री सैंड आर्टिस्ट सुधर्शन पट्टनायक, अर्जुन पुरस्कार विजेता प्रमोद भगत, ओडिशा मंत्री श्री बिभूति भूषण जेना, श्री राजा शिवेंद्र नारायण भंजदेव (कानिका के राजा) और अन्य लोगों ने इस कार्यक्रम को अपना समर्थन दिया है।
गुजरात के लखपत और पश्चिम बंगाल के बक्खाली से शुरू हुआ यह सायकलथॉन अब तक 3,306 किमी (पश्चिमी तट: 1,921 किमी, पूर्वी तट: 1,385 किमी) की यात्रा पूरी कर चुका है, और अपनी यात्रा में स्थानीय समुदायों, सुरक्षा बलों, पूर्व सैनिकों, मछुआरों और पर्यावरणवादियों के साथ बातचीत कर रहा है। मुंबई अब एक प्रमुख मील का पत्थर साबित हो रहा है, जिसके बाद सायकल चालक अपनी अंतिम मंजिल— कन्याकुमारी की ओर बढ़ेंगे।
मुंबई, सायकल चालकों के स्वागत के लिए है तैयार: अभियान में शामिल हों!
20 मार्च 2025 को, महाराष्ट्र के दिल मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर इस ऐतिहासिक रैली का जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सायकल चालकों की समर्पण भावना को सराहा जाएगा और तटीय सुरक्षा और स्थिरता के महत्व को उजागर किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर, बॉलीवुड के आइकन अक्षय कुमार, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, बोमन ईरानी, सुनील शेट्टी भी सीआईएसएफ कोस्टल सायकलथॉन का समर्थन करेंगे और इस प्रेरणादायक यात्रा में अपना उत्साह देंगे।
आगामी प्रमुख कार्यक्रम:
• मुंबई – 20 मार्च 2025
• गोवा – 23 मार्च 2025
• चेन्नई – 25 मार्च 2025
• मंगलुरु – 26 मार्च 2025
• कोच्चि – 29 मार्च 2025
• कन्याकुमारी – 1 अप्रैल 2025
सीआईएसएफ कोस्टल सायकलथॉन सिर्फ एक सायकल यात्रा नहीं है— यह सतर्क और एकजुट रहने के लिए एक आह्वान है। अभियान में शामिल हों और हमारे तटों की सुरक्षा मजबूत करने में मदद करें! अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए www.cisfcyclothon.com पर लॉग ऑन करें।