पत्नी से परेशान एक और शख्स का सुसाइड; गले में फंदा डाल रोते हुए आखिरी वीडियो बनाया, बोला- प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे

Agra Manav Sharma Suicide Due To Wife Harassment After Atul Subhash Case
Agra Manav Sharma Suicide: बेंगलुरु के AI इंजीनियर अतुल सुभाष का सुसाइड केस तो आपको याद ही होगा। कैसे पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर अपनी जान दे दी थी और इससे पहले एक वीडियो बनाकर अपने लिए न्याय की मांग की थी। आज ये केस जहन में एक बार फिर ताजा हो गया है। दरअसल, अब उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें मुंबई TCS कंपनी के रिक्रूटमेंट मैनेजर के तौर पर काम करने वाले मानव शर्मा ने पत्नी से परेशान होकर सुसाइड कर लिया।
अतुल सुभाष की तरह मानव शर्मा ने भी मरने से पहले अपना एक आखिरी वीडियो बनाया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मानव शर्मा का ये वीडियो बेहद दर्दनाक और दिल दहलाने वाला है। इस वीडियो में मानव शर्मा ने रोते हुए पत्नी के चलते सुसाइड जैसा कदम उठाने की बात कही है। अपनी पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाए। वीडियो में दिख रहा है कि, सुसाइड के लिए मानव शर्मा ने गले में फंदा डाल रखा है। ये वीडियो बनाने के बाद मानव शर्मा ने फंदा कसकर अपनी जान दे दी।
प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे...
बताया जाता है कि, 24 फरवरी को मानव शर्मा ने आगरा में अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड किया। मरने से पहले अपने 6:57 मिनट के आखिरी वीडियो में मानव शर्मा ने कहा कि, पत्नी की वजह से पहले भी कई बार आत्महत्या की कोशिश की थी। लेकिन तब नहीं मर सका। लेकिन अब मैं जाना चाहता हूं। मानव शर्मा ने वीडियो में कहा कि, ''मेरा ये वीडियो सिस्टम (पुलिस और कानून व्यवस्था) के लिए है। आज कानून को पुरुषों को बचाने की जरूरत है। नहीं तो आज के समय में कोई आदमी बचेगा ही नहीं। यह बहुत कठिन समय है।''
वीडियो में मानव शर्मा ने आगे कहा कि, ''मेरी वाइफ़ का किसी और के साथ अफेयर चल रहा था। मैं पत्नी से तंग आ चुका हूं। मैं तो खैर अब जाना चाहता हूं, लेकिन प्लीज-प्लीज मर्दों के बारे में सोचो। अरे मर्दों के बारे में कोई तो बात करे। बेचारे बहुत अकेले हैं। सॉरी मम्मी-पापा, मुझे समझने की कोशिश करना। जैसे ही मैं चला जाऊंगा, सब कुछ ठीक हो जाएगा। इसलिए मुझे जाने दो। मैं अंत में बस इतना कहना चाहता हूं कि, मेरे मां-बाप को कोई टच मत करना"। यानि मरने से पहले मानव ने मां-बाप को परेशान न करने की अपील की है।
वीडियो में कुछ अपशब्द हैं....
मानव की शादी को 1 साल ही हुआ था
बताया जाता है कि, आगरा के मानव शर्मा की शादी पिछले साल ही जनवरी 2024 में हुई थी। यानि मानव की शादी को लगभग 1 साल का वक्त हुआ था। बताया जाता है कि, शादी के बाद दोनों मुंबई चले गए और वहां रहने लगे. मानव शर्मा का आरोप है कि, पत्नी का अफेयर चल रहा था और वो अक्सर किसी और मर्द के साथ रहने की बात करती थी। जिसके लिए दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। पत्नी ने मानव शर्मा और उसके परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी।
जानकारी के अनुसार, इसी महीने फरवरी में ही मानव पत्नी को लेकर मुंबई से आगरा लौटा था, वहां से लौटने के बाद वह पत्नी को उसके मायके छोड़ने आया। जहां मानव को मायके वालों ने धमकाया भी। मानव शर्मा के एयर फोर्स से रिटायर पिता का कहना है कि, उनके बेटे को बहू लगातार प्रताड़ित करती थी। जिससे इसी अवसाद में आकर मानव ने 24 फरवरी को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने कहा कि, उसने मरने से पहले वीडियो बनाकर अपनी सारी व्यथा बताई है।
मानव शर्मा सुसाइड पर पत्नी का बयान
मानव शर्मा के सुसाइड करने पर पत्नी निकिता का बयान सामने आया है। निकिता ने कहा कि, मानव ने जिस दिन सुसाइड किया। वो उसे उसके घर छोड़कर गया था। मैंने मानव का वीडियो देखा है। जिसमें मुझपर सुसाइड के लिए आरोप लगाए गए हैं। मानव के अफेयर वाले आरोप पर निकिता ने बताया कि, जो भी था वो उसका पास्ट था। सारी चीजें शादी के पहले की थीं। शादी के बाद ऐसी कोई बात नहीं थी। निकिता ने बताया कि, मानव शर्मा ने यह सब जानने के बाद बहुत शराब पीनी शुरू कर दी थी। वहीं मानव ने पहले भी 2-3 बार फांसी लगाने की कोशिश की। मैंने उसे बचाया।
निकिता का वीडियो
सुसाइड किसी समस्या का समाधान नहीं
यह बात याद रखिए कि, सुसाइड किसी समस्या का समाधान नहीं है। अगर आपके साथ आपकी ज़िंदगी होगी तो आप कुछ भी कर सकते हैं। अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में खुदकुशी का ख्याल आता है तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है। तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप हेल्पलाइन नंबर 9152987821 पर भी कॉल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें