पंजाब में AAP राज्यसभा सांसद को विधानसभा का टिकट; केजरीवाल करने जा रहे बड़ा खेल, संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से उम्मीदवार बनाया

Punjab AAP Sanjeev Arora Candidate Ludhiana West Assembly Seat By-Election
Punjab AAP Sanjeev Arora: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा की है। यह सीट आप विधायक गुरप्रीत गोगी की मौत के बाद खाली हुई थी। AAP ने इस सीट के लिए राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार घोषित किया है। हालांकि, संजीव अरोड़ा का नाम चौकाने वाला तो नहीं है क्योंकी यह चर्चा पहले से ही थी कि, संजीव अरोड़ा को आप लुधियाना वेस्ट से उम्मीदवार बना सकती है। आज पार्टी ने इस पर आधिकारिक मुहर लगा दी।
केजरीवाल करने जा रहे बड़ा खेल!
AAP राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा, केजरीवाल के काफी नजदीकी हैं। केजरीवाल के करीबी होने के चलते ही अरोड़ा को पार्टी ने राज्यसभा भेजा था। लेकिन अब संजीव अरोड़ा की सीट पर केजरीवाल बड़ा खेल करने जा रहे हैं। दरअसल, इस बात की चर्चा है कि अरविंद केजरीवाल अपनी नई सियासी भूमिका के लिए पंजाब की राजनीतिक पिच से नई शुरुवात करने वाले हैं। केजरीवाल संजीव अरोड़ा की खाली सीट पर पंजाब से राज्यसभा में एंट्री ले सकते हैं। इस चर्चा को तब और बल मिल गया है। जब पार्टी ने संजीव अरोड़ा को विधानसभा का टिकट दे दिया।
देखना होगा क्या होता है?
अरविंद केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा जाने का कदम उठाएंगे या किसी और रणनीति पर काम करेंगे। ये तस्वीर तो आने वाले वक्त पर ही साफ हो पाएगी। लेकिन केजरीवाल के राज्यसभा जाने को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि, ये कदम पंजाब की राजनीती में उथलपुथल मचा सकता है। स्थानीय नेता दिल्ली केंद्रित नेता द्वारा पंजाब का प्रतिनिधित्व करने पर सवाल उठा सकते हैं। इससे पंजाब आम आदमी पार्टी में अंदरूनी खटपट पैदा हो सकती है।
पूरी खबर