'चोली के पीछे क्या है' गाने पर डांस से दूल्हे की शादी टूटी; होने वाले ससुर को पसंद नहीं आया, गुस्से में तोड़ा रिश्ता, दूल्हा समझाता रह गया

Groom Wedding Break Due To Dance On Choli Ke Peeche Song Viral News

Groom Wedding Break Due To Dance On Choli Ke Peeche Song Viral News

Wedding Viral News: आज के जमाने में किसी गाने पर डांस करने से भी शादी टूट सकती है। इसलिए शायद यही बेहतर होगा कि जब तक शादी पूरी तरह संपन्न न हो जाए। तब तक दूल्हे को डांस से तौबा करना चाहिए। दरअसल, राजधानी दिल्ली से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक गाने पर डांस करने के चलते बेचारे दूल्हे को बिना दुल्हन के ही घर वापस लौटना पड़ा। बारात भी बेरंग लौट आई। यानि अपनी ही शादी में नाचना दूल्हे को भारी पड़ गया।

दोस्तों के कहने पर डांस करने लगा

बताया जाता है कि, वेडिंग वेन्यू पर शादी के दौरान जमकर नाच-गाना हो रहा था। इस बीच जब दुल्हा अपने दोस्तों के बार-बार उकसावे पर बॉलीवुड के बेहद मशहूर 'चोली के पीछे क्या है' गाने पर नाचने लगा तो उसका यह बर्ताव उसके होने वाले ससुर यानि दुल्हन के पिता को पसंद नहीं आया। बस फिर क्या था। होने वाले ससुर ने गुस्से में झट-पट से शादी तोड़ने का फैसला कर लिया। इसके बाद दूल्हे ने दुल्हन के पिता को कई बार समझाया कि ये बस मस्ती में डांस किया था मगर दुल्हन का पिता नहीं माना और उसने शादी तोड़ ही दी।

सोशल मीडिया पर चर्चा में बना मामला

अब जब इस तरह से शादी टूटने का यह मामला सबके सामने आया है तो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस मामले पर लोगों की कई प्रतिक्रियाएं सामने आ रहीं हैं। कोई कुछ कह रहा है तो कोई कुछ। कई लोग बोल रहे हैं कि, दुल्हन के पिता को ऐसा नहीं करना चाहिए था। जो भी किया गलत किया। हालांकि, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि, दूल्हे को भी संयम रखना चाहिए था। उसे ऐसे गाने पर डांस नहीं करना चाहिए। जिससे उसके बर्ताव को लेकर गलत मैसेज गया।

यह भी पढ़ें...

सुहागरात पर दुल्हन का वर्जिनिटी टेस्ट; युवती को अमानवीय तरीके से किया पीड़ित, गलत तरीके अपनाए, ससुराल वालों पर अब केस दर्ज

यह भी पढ़ें...

दुल्हन है या कोई डॉन है... VIDEO; जयमाल स्टेज पर ऐसा खतरनाक अंदाज दिखाया, दूल्हा तक सहम गया