इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2025 राजकोट, गुजरात में आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना ने किया प्रतिभाग

India Industrial Fair 2025 Rajkot

India Industrial Fair 2025 Rajkot

India Industrial Fair 2025 Rajkot: भारतीय रेलवे की कोच उत्पादन इकाई आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना राजकोट, गुजरात में 02 से 05 फरवरी 2025 तक आयोजित 9वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2025 में अपने कोच मैन्युफैक्चरिंग और तकनीकी नवाचारों का प्रदर्शन कर रहा है।

इस इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर का उद्घाटन केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की राज्य मंत्री, भारत सरकार, श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया ने किया। आरेडिका मंडप पहुंचने पर  आरेडिका के उप मुख्य डिजाइन इंजीनियर एस पी गोविल एवं जनसंपर्क अधिकारी अनिल श्रीवास्तव ने उनका अभिनंदन किया तथा उन्हें आरेडिका द्वारा  निर्मित कोचों के बारे में बताया। साथ ही कोच उत्पादन क्षेत्र में हो रहे नवीन तकनीकी बदलावों के बारे में बताया।

इस इंडस्ट्रियल फेयर में आरेडिका की ओर से कोचों में लगने वाले कॉम्पोनेन्ट की प्रदर्शनी लगाई गई है। इससे आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशी उत्पादन क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। यह प्रदर्शनी उद्योग के विशेषज्ञों, व्यवसायियों और आगंतुकों के लिए आरेडिका की तकनीकी उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को समझने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रही है।

India Industrial Fair 2025 Rajkot

आरेडिका भारतीय रेलवे की प्रमुख कोच उत्पादन एवं फोर्ज व्हील उत्पादन इकाइ है, जो कोच एवं व्हील निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही है। 
इस प्रदर्शनी में आरेडिका निर्मित मेमू कोच, मोजांबिक कोच, तेजस कोच, ट्रैक इंस्पेक्शन मॉनिटरिंग कार कोच के मॉडल,  इंफोग्राफिक्स के माध्यम से प्रदर्शित  किए गए साथ कोच में लगने वाले विभिन्न प्रकार के मदो को भी प्रदर्शित किया गया जिसमें भारी संख्या में विजिटर आये तथा कंपोनेंट्स की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर उप मुख्य डिजाइन इंजीनियर एस पी गोविल, जनसंपर्क अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव, सहायक सामग्री प्रबंधक राजेश कुमार, वरिष्ठ यांत्रिक इंजीनियर अंगद सिंह कुशवाहा, राजेश कुमार गुप्ता, प्रणीतेश रंजन, आलोक रंजन, परवेज अहमद, जितेंद्र व उनकी टीम ने कोच उत्पादों और नवाचारों की विस्तृत जानकारी आगंतुकों और उद्योग विशेषज्ञों को प्रदान की।
आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना की इस भागीदारी का मुख्य उद्देश्य अपने असाधारण उपलब्धियों को प्रदर्शित करना, उद्योग जगत के साथ नवाचार को बढ़ावा देना और भारत को रेल निर्माण के वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर करना है।

अनिल कुमार श्रीवास्तव जनसंपर्क अधिकारी, आरेडिका