बजट में क्या हुआ सस्ता; वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में दी जानकारी, इन चीजों पर कस्टम ड्यूटी में बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

Union Budget 2025 Mein Kya Sasta Hua Finance Minister Nirmala Sitharaman

Union Budget 2025 Mein Kya Sasta Hua Finance Minister Nirmala Sitharaman

Union Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को केंद्रीय बजट 2025-26 पेश कर दिया है। बजट में विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों के लिए सरकार की तरफ से कई सारी घोषणायें की गईं हैं। इसके साथ ही बजट में वित्त मंत्री ने कई चीजों पर कस्टम ड्यूटी में बदलाव की जानकारी दी है। यानि इस बजट के बाद क्या सस्ता होने वाला है। यह आप जान लीजिए।

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, बेसिक कस्टम ड्यूटी हटाई

वित्त मंत्री ने बताया है कि, मेडिकल क्षेत्र में सरकार लगातार यह प्रयास कर रही है कि लोगों को सस्ता इलाज मुहैया कराया जा सके। जहां इसी कड़ी में कैंसर और अन्‍य जानलेवा बीमारियों में इस्‍तेमाल होने वाली 36 जीवन रक्षक दवाओं को बुनियादी सीमा-शुल्‍क से बाहर किया जाएगा। यानि इन दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी पूरी तरह से हटा दी गई है। यह फैसला कैंसर मरीजों और उनके परिवार को राहत देने के लिए लिया गया है।

वहीं वित्त मंत्री ने कहा कि, कैंसर दवाओं के साथ आयातित मेडिकल उपकरणों में भी कस्टम ड्यूटी कम की जा रही है। जिससे मेडिकल उपकरण सस्ते होंगे। वहीं 82 अलग-अलग सामानों से सेस हटाया गया है और और कई आयातित चीजों पर कस्टम रेट कम किया जाएगा। साथ ही कस्टम रेट घटना से कई तरह के आयातित खनिज भी सस्ते होंगे।

 

मोबाइल फोन्स सस्ते होंगे

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि, इलेक्ट्रिक उपकरण भी सस्ते होंगे। सभी मोबाइल फोन्स, मोबाइल बैटरी, LCD-LED, स्मार्ट टीवी सस्ते होंगे. इलेक्ट्रिक कारें सस्ती होंगी। लेदर की चीजें सस्ती होंगी। लेदर जैकेट सस्ते होंगे. भारत में बने कपड़े सस्ते हो जाएँगे। इसके साथ ही बजट में जो एक सबसे बड़ा राहत का फैसला हुआ है वो ये है कि अब मिडिल क्लास सैलरीड लोगों को 12 लाख तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।

बजट में किसानों और कृषि उत्पादकता पर काफी ज़ोर

केंद्रीय बजट 2025-26 में किसानों और कृषि उत्पादकता पर काफी ज़ोर सरकार का देखा गया है। खासकर बिहार बिहार के किसानों को लेकर स्पेशल पैकेज रखा गया है। बिहार के मखाना किसानों के लिए स्पेशल पैकेज होगा। बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, भारत के विकास में किसान और कृषि प्रथम इंजन होने का काम करते हैं। वहीं विकसित भारत के लिए हमारी सरकार ने रिफॉर्म किए हैं। हम बजट में गरीब, यूथ, अन्नदाता और नारी पर फोकस कर रहे हैं।

वित्त मंत्री ने बताया कि, कम उपज वाले क्षेत्रों के लिए पीएम धनधान्य कृषि योजना का ऐलान किया गया है। 100 जिलों में इसकी शुरुवात होगी। जिससे 1 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा मिलेगा। वहीं भारत में दलहन में आत्मनिरता पर फोकस करने पर काम किया जा रहा है। राष्ट्रीय उच्च पैदावार बीज मिशन पर हम किसानों के लिए लाभाकारी मूल्यों को बढावा देने के लिए कार्यक्रम शुरू करेंगे। कपास उत्पादकता को बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं किसान क्रेडिट कार्ड से अधिक ऋण अब 5 लाख तक मिलेगा। असम में यूरिया संयंत्र की स्थापना होगी।

बजट में और क्या-क्या?

केंद्रीय बजट 2025-26 में यह भी जानकारी दी गई है कि, पटना एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाई जाएगी। साथ ही बिहार में नए एयरपोर्ट बनेंगे। इसके साथ ही NCDC को सहायता दी जाएगी। सूक्ष्म और लघु उध्योग से जुड़े MSME के लिए कार्ड जारी किए जाएंगे। उनकी क्रेडिट गारंटी में बढ़ाई गई है। उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। भारत को टॉयज का ग्लोबल हब बनाया जाएगा। लेदर उद्योग स्कीम में 22 लाख नई नौकरी पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है। भारतीय भाषा पुस्तक स्कीम शुरू की जाएगी।

इसी प्रकार IIT में क्षमता का विस्तार किया जाएगा। ताकि हजारों ज्यादा छात्रों को सुविधा दी जा सके। साथ ही आईआईटी पटना में हॉस्टल खुलेगा। वित्त मंत्री ने जानकारी दी है कि, पिछले 10 वर्षों में 23 आईआईटी में छात्रों की कुल संख्या 65,000 से 1.35 लाख तक 100% बढ़ गई है। 2014 के बाद शुरू किए गए पांच आईआईटी में 6,500 और छात्रों को शिक्षा की सुविधा देने के लिए अतिरिक्त बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। AI सेंटर को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ की सहायता दी जा रही है।

वहीं अगले 5 वर्षों में 75000 नई मेडिकल सीटें करने पर काम होगा। परमाणु ऊर्जा के विकास के लिए निजी क्षेत्र के साथ सहयोग करेंगे। कौशल के लिए 5 राष्ट्रीय केंद्र स्थापित करने की घोषणा की गई है। सभी जिला अस्पतालों में डेकेयर कैंसर सेंटर की स्थापना होगी। बिहार में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की सुविधा होगी। सब्जियों, फलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। जल जीवन मिशन के लिए बजट बढ़ाया गया है।