BREAKING
''सवेरे जब जनानी चाय देने आए तो...'' कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अफसरों को क्या कह दिया? बोले- मैं कोई अनपढ़ मंत्री नहीं, तैयार रहना प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन भरा; बोलीं- पहली बार अपने लिए वोट मांग रही, राहुल गांधी बोले- यहां 2-2 सांसद होंगे बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में हरियाणा का एक और युवक गिरफ्तार; यह भी कैथल का रहने वाला, मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस तरह दबोचा हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड में नए सचिव की नियुक्ति; जानिए किस HCS अफसर को चार्ज, सरकार ने अतिरिक्त तौर पर ज़िम्मेदारी दी हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों को Diwali गिफ्ट; सरकार ने महंगाई भत्ते में की इतनी बढ़ोतरी, पेंशनर्स को भी फायदा, देखें आदेश

प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन भरा; बोलीं- पहली बार अपने लिए वोट मांग रही, राहुल गांधी बोले- यहां 2-2 सांसद होंगे

Priyanka Gandhi Files Nomination From Wayanad Lok Sabha Seat Rahul Gandhi

Priyanka Gandhi Files Nomination From Wayanad Lok Sabha Seat Rahul Gandhi

Priyanka Gandhi Wayanad Nomination: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब सक्रिय राजनीति में आने को तैयार हैं। वह आने वाले दिनों में संसद के अंदर दहाड़ती हुई दिख सकती हैं। दरअसल, प्रियंका गांधी ने आज बुधवार को केरल में वायनाड लोकसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

नामांकन के दौरान मां सोनिया गांधी, पति रॉबर्ट वाड्रा, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड्गे समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। इससे पहले प्रियंका और राहुल गांधी ने वायनाड में रोड शो भी किया और जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका के रोड शो में भारी भीड़ देखी गई। कांग्रेस का दावा है कि, प्रियंका गांधी ही यहां से जीत रहीं हैं। बीजेपी को यहां से कुछ नहीं मिलने वाला।

प्रियंका गांधी बोलीं- पहली बार अपने लिए वोट मांग रही

वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने कहा, " यहां के लोग मुझे पहले से ही बहुत प्यार दे रहे हैं और मैं इसके लिए उनकी बहुत आभारी हूं। इससे पहले जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका कहा, "पिछले 35 सालों से मैं अलग-अलग चुनावों के लिए प्रचार कर रही हूं। यह पहली बार है जब मैं अपने लिए समर्थन की मांग कर रही हूं। यह एक बहुत ही अलग एहसास है। मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे वायनाड से उम्मीदवार बनने का सौभाग्य दिया।

राहुल गांधी बोले- वायनाड से 2-2 सांसद होंगे

यूपी में रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का कहना है कि, वायनाड लोकसभा सीट से अब 2-2 सांसद होंगे। जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "वायनाड देश का ऐसा निर्वाचन क्षेत्र है जहां से 2 सांसद होंगे। एक आधिकारिक सांसद और दूसरा अनौपचारिक सांसद। यानि आधिकारिक सांसद प्रियंका गांधी और अनौपचारिक सांसद मैं। हम दोनों एक साथ मिलकर वायनाद के लोगों के लिए काम करेंगे और उनके हितों की सुरक्षा करेंगे।

चुनाव प्रचारक ही बनती रहीं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी अब जब सक्रिय राजनीति में कदम रखने जा रहीं हैं तो ऐसे में पार्टी में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं। ये देखने वाली बात बात होगी। कांग्रेस में नेताओं को एक गुट लगातार प्रियंका गांधी को चुनाव लड़वाने की मांग करता रहा है। लेकिन प्रियंका गांधी चुनावों में चुनाव प्रचारक ही बनती रहीं। प्रियंका ने कांग्रेस की संगठनात्मक राजनीति संभाली। इस साल के लोकसभा चुनाव-2024 में भी प्रियंका गांधी को अमेठी से चुनाव लड़ाने की मांग उठी थी। लेकिन प्रियंका को उम्मीदवार नहीं बनाया गया। जबकि प्रियंका भी चुनाव लड़ना चाह रहीं थीं।

राहुल गांधी ने सीट छोड़ी तो ऐलान किया

लोकसभा चुनाव-2024 में राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में रायबरेली सीट और केरल में वायनाड लोकसभा सीट दोनों जगह से चुनाव लड़ा था। जिसके बाद दोनों ही सीटों पर राहुल ने 3 लाख से ज्यादा वोटों के साथ जीत हासिल की थी। इससे पहले भी राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट से सांसद थे। लेकिन कानून के मुताबिक, उन्हें एक सीट छोड़नी पड़ी। इस बार उन्होंने वायनाड सीट को छोड़ने का फैसला किया। राहुल गांधी रायबरेली सीट से अपनी संसदीय पारी जारी रखी। इसी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने ऐलान किया कि वायनाड से खाली सीट पर प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ेंगी।