छत्तीसगढ़ में ITBP के 2 जवान शहीद, 2 घायल; नक्सलियों के IED ब्लास्ट में जान गई, जंगल में सर्च ऑपरेशन से लौट रहे थे

Chhattisgarh ITBP Jawans Martyred

Chhattisgarh Two ITBP Jawans Martyred in IED Blast

Chhattisgarh ITBP Jawans Martyred: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में ITBP के 2 जवान शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि, यहां कोडलियार गांव के पास जंगल में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में दोनों जवानों की जान चली गई। ब्लास्ट में पुलिस के 2 जवान भी चपेट में आए हैं। जो कि घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना के बाद डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड), सीआरपीएफ़ और पुलिस के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। नक्सलियों को तलाश किया जा रहा है।

जंगल में सर्च ऑपरेशन से लौट रहे थे

बताया जा रहा है कि, ITBP और पुलिस के जवान उस वक्त नक्सलियों द्वारा प्लांट IED ब्लास्ट की चपेट में आए। जब वह जंगल सर्च ऑपरेशन से लौट रहे थे. ये जवान नक्सली सर्च ऑपरेशन से लौट रही टीम का हिस्सा थे। ब्लास्ट में अन्य कई जवान बाल-बाल बचे। बताया जाता है कि, ब्लास्ट के बाद आईटीबीपी के दोनों जवानों और पुलिस के दोनों जवानों को घायल अवस्था में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन आईटीबीपी जवानों की हालत नाजुक होने के चलते उनकी जान चली गई। जबकि पुलिस के जवानों का इलाज अभी चल रहा है।

एनकाउंटर से भड़के हैं नक्सली

छत्तीसगढ में लगातार नक्सलियों की कमर तोड़ी जा रही है। उन्हें पूरी तरह से निष्क्रिय करने के प्रयास जारी हैं। हाल ही के दिनों में त्तीसगढ में अलग-अलग जगहों पर 50 से ज्यादा नक्सली मारे जा चुके हैं। इनके मारे जाने के बाद जंगल से इनकी लाशें बरामद की गईं। वहीं भारी मात्र में इनकी पास से हथियार भी बरामद किए गए। छत्तीसगढ में डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) और सीआरपीएफ़ के जवान नक्सलियों के खात्मे का काम कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के सीएम ने शोक व्यक्त किया

ITBP जवानों की शहादत पर छत्तीसगढ़ के सीएम ने शोक व्यक्त किया है। सीएम विष्णु देव साय ने कहा, "नारायणपुर जिले के कोडलियार गांव के पास जंगल में हुए आईईडी ब्लास्ट में आईटीबीपी के दो जवान शहीद हो गए। ब्लास्ट में दो पुलिस जवानों के घायल होने का भी दुखद समाचार मिला है। मैं ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति, शोकाकुल परिवारों को संबल प्रदान करने और घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

Chhattisgarh Two ITBP Jawans Martyred in IED Blast Two Police Jawans Injured

 

नक्सलियों का गढ़ है छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सली एक्टिव हैं और सुरक्षा जवानों को जख्म दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में एक्टिव नक्सली अबतक कई बड़े हमले कर चुके हैं और इन हमलों में कई जवानों की शहादत हुई है। हालांकि, इस बीच हमारे जवानों ने भी कई नक्सलियों को ढेर किया है। सुरक्षा जवानों द्वारा लगातार नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है और इसी बीच नक्सली चुपके से हमला कर देते हैं।