मशहूर उद्योगपति रतन टाटा की तबीयत बेहद खराब; मीडिया में चल रही यह खबर अफवाह बताई गई, यहां जानिए क्या है पूरी सच्चाई?

Famous Industrialist Ratan Tata Not In ICU Statement On Health Rumors

Famous Industrialist Ratan Tata Not In ICU Statement On Health Rumors

Ratan Tata Health News: मशहूर उद्योगपति रतन टाटा (86 साल) ठीक-ठाक हैं। वह अस्पताल में ICU में भर्ती नहीं हैं। रतन टाटा की तबीयत बहुत ज्यादा खराब होने की खबर अफवाह है। रतन टाटा ने खुद इसकी जानकारी दी है। रतन टाटा ने बताया कि, अपनी उम्र संबधी स्वास्थ्य दिक्कतों के कारण रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। वह आईसीयू में भर्ती नहीं हुए। वह ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। उनके बारे में जिस तरह की खबर चल रही है वह अफवाह है।

सोशल मीडिया पर जारी किया स्टेटमेंट

जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा ने अपनी तबीयत खराब होने की खबर को अफवाह बताया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सेहत का अपडेट दिया है। उन्होंने लिखा- मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में हाल ही में फैली अफवाह से अवगत हूं और इसीलिए सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मेरे बारे में जो भी दावा हो रहा है वो निराधार हैं। मैं वर्तमान में अपनी उम्र संबंधित स्वास्थ्य स्थिति के कारण चिकित्सा जांच करवा रहा हूं। फिलहाल चिंता का कोई कारण नहीं है। मैं बहुत अच्छा हूं और अनुरोध करता हूं कि जनता और मीडिया के जरिए गलत सूचना न फैलाई जाए।

 Famous Industrialist Ratan Tata Not In ICU Statement On Health Rumors

 

मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल भर्ती होने की थी खबर

दरअसल, सोमवार सुबह अचानक से खबर चली कि, उद्योगपति रतन टाटा को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है। रतन टाटा की तबीयत ज्यादा खराब है और वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं।