BREAKING
गोली लगने के बाद पहली बार सामने आए गोविंदा; व्हीलचेयर पर बैठे दिखे, इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, पुलिस जांच कर रही पाकिस्तान जाएंगे विदेश मंत्री जयशंकर; करीब 9 साल बाद भारत से किसी केंद्रीय मंत्री का दौरा, आखिरी बार प्रधानमंत्री मोदी 2015 में गए हरियाणा चुनाव के लिए हिमाचल में कर्मचारियों को छुट्टी; राज्य सरकार का आदेश जारी, वोट डालने के लिए आ सकेंगे, वेतन नहीं कटेगा महाराष्ट्र मंत्रालय में हैरान करने वाली घटना; विधानसभा डिप्टी स्पीकर ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, पुलिस मौके पर मौजूद VIDEO नवरात्र पर मां दुर्गा के इन मंत्रों का करें जाप; सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाले, भगवती की विशेष कृपा बरसेगी, आएगी शांति और समृद्धि

पाकिस्तान जाएंगे विदेश मंत्री जयशंकर; करीब 9 साल बाद भारत से किसी केंद्रीय मंत्री का दौरा, आखिरी बार प्रधानमंत्री मोदी 2015 में गए

Indian Foreign Minister Dr. S. Jaishankar Visit Pakistan For SCO Summit

Indian Foreign Minister Dr. S. Jaishankar Visit Pakistan For SCO Summit

Jaishankar Visit Pakistan: भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर पाकिस्तान जा रहे हैं। जयशंकर 15-16 अक्टूबर को पाकिस्तान के दौरे पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया कि, जयशंकर SCO समिट में शामिल होने के लिए पाकिस्तान पहुंचेंगे। SCO बैठक 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में होनी है।

पाकिस्तान के साथ मतभेद को लेकर विदेश मंत्रालय ने इस बात ज़ोर दिया कि, विदेश मंत्री जयशंकर की यह यात्रा केवल एससीओ के संदर्भ में देखी जानी चाहिए। विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि, पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मीटिंग के लिए न्योता दिया था। साथ ही पाकिस्तान की ओर से SCO बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया। इसके बाद पाकिस्तान जाने के लिए विदेश मंत्री का दौरा तय हुआ।

आखिरी बार प्रधानमंत्री मोदी 2015 में गए

करीब 9 साल बाद भारत से किसी केंद्रीय मंत्री का पाकिस्तान में दौरा हो रहा है। इससे पहले आखिरी बार पीएम मोदी साल 2015 में पाकिस्तान गए थे। पीएम मोदी की पाकिस्तान में यह आधिकारिक यात्रा नहीं थी। बल्कि वह अचानक से लाहौर पहुंच गए थे और उन्होंने तत्कालीन पीएम नवाज शरीफ से मुलाकात की थी। वहीं पीएम मोदी से पहले 2015 में ही तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का पाकिस्तान दौरा हुआ था।

SPG ने रोका, मैं फिर भी पाकिस्तान गया... PM मोदी ने सांसदों के साथ लंच करते हुए सुनाया नवाज शरीफ के घर जाने का वो किस्सा

फिलहाल, पीएम मोदी ने 2014 में सत्ता में आने के बाद अपने पहले कार्यकाल के शुरुआती सालों में पाकिस्तान के साथ अच्छे रिश्ते बनाने की कोशिश की। मगर भारत-पाकिस्तान के रिश्तों की बेहतरी की दिशा में यह सकारात्मकता कायम नहीं रह पाई, पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और आतंक परस्त होकर भारत में अशांति फैलाने का प्रयास किया। जिससे भारत और पाकिस्तान के बीच मतभेद बढ़ते चले गए।

वहीं, पुलवामा घटना और 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद से दोनों देशों के बीच और तनातनी हो गई। जिसके बाद से दोनों देशों के बीच कोई हाई-लेवल बैठक भी नहीं हुई। डिजिटल तौर पर भी नहीं। वहीं कई मौकों पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाते हुए सुना गया। जयशंकर का पाकिस्तान पर हमेशा से ही कड़ा रुख देखा गया है।

SCO क्या है?

SCO मतलब 'शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गनाइजेशन' की एक बैठक होती है। मध्य एशिया में शांति और सभी देशों के बीच सहयोग बनाए रखने के लिए बनाया गया यह संगठन है। जिसमें पाकिस्तान, चीन, रूस, भारत, कजाकिस्तान, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान भी इसके मेंबर हैं। भारत और पाकिस्तान साल 2017 में SCO में शामिल हुए थे। वहीं ईरान ने साल 2023 में इसकी मेंबरशिप ली। इस समय SCO देशों में पूरी दुनिया की लगभग 40% आबादी रहती है। वहीं पूरी दुनिया की GDP में SCO देशों की 20% हिस्सेदारी है।

भारत दौरे पर आ रहे मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक और जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि, मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू 7 से 10 अक्टूबर 2024 तक भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे। यह उनकी भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। इससे पहले वे जून 2024 में प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भारत आए थे। अपनी यात्रा के दौरान वे बेंगलुरु और मुंबई भी जाएंगे, जहां उनके व्यापारिक कार्यक्रम होंगे।