मामला गंभीर है: ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 की सूची में भारत की स्थिति दयनीय... कंगाल पाकिस्तान और श्रीलंका भी हमसे बेहतर

India Ranking in Global Hunger Index 2022
India Ranking in Global Hunger Index 2022 : ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 की सूची आ गई है| यानि भुखमरी से प्रभावित देशों की ताजा सूची जारी की गई है| सूची में 121 देश शामिल हैं जिनके सामने उनकी रैंकिंग भी है| बात अगर भारत की करें तो यह 121 देशों की सूची में 107 नंबर पर है| भारत को 29.1 का स्कोर मिला है।
रिपोर्ट (Global Hunger Index 2022) में भारत की दयनीय स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कंगाल पाकिस्तान और श्रीलंका सहित बड़ी संख्या में एशियाई देश हमसे बेहतर स्थिति पर हैं| भीषण बाढ़ का सामना करने वाले और कर्जे में डूब रहे पाकिस्तान का स्कोर 26.1 है| जबकि भीषण आर्थिक संकट में डूबा श्रीलंका का स्कोर 13.6 है| वहीं, दोनों की क्रमशा रैंकिंग 99 और 64 है|
.gif)
वहीं, इस रिपोर्ट के आने से विपक्षी दलों ने इसे हाथों-हाथ लिया है और बीजेपी शासित केंद्र सरकार पर निशाना साधा है| आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा- ''बीजेपी वाले भाषण तो 5 ट्रिलियन इकॉनमी बनाने के देते हैं. लेकिन हैंगर इंडेक्स में भी हम 107वें नम्बर पर हैं…. दो वक़्त की रोटी उपलब्ध कराने में भी 106 देश, नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश तक, हमसे बेहतर है| हर बच्चे को अच्छी शिक्षा की व्यवस्था किए बिना भारत नम्बर-1 नहीं बन सकता|
वहीं राजनीति में लोगों के बीच सवाल यह भी उठ रहा है कि भारत में राशन फ़्री बंट रहा है तब ये हाल है| मसलन, बड़ा सवाल यह है कि भारत में भुखमरी की स्थिति क्या पाकिस्तान और श्रीलंका से भी गई-गुजरी है? आखिर ग्लोबल हंगर इंडेक्स किस आधार पर तैयार किया जाता है?
किस आधार पर तैयार होता है हंगर इंडेक्स?
जानकारी के अनुसार, ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) तैयार करने के लिए WHO के तीन पैमाने हैं- खाने की कमी, बच्चों के पोषण स्तर में कमी और बाल मृत्यु-दर। इसके अलावा विभिन्न NGO अपने-अपने पैमानों के हिसाब से इंडेक्स जारी करते हैं|