इंडिया पोस्ट लेकर आया है 21413 पदों के साथ GDS का भर्ती अभियान, जाने किन किन शहरों में कितनी है वेकेंसी
![इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक यानी कि जीडीएस के पद भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है।](https://www.arthparkash.com/uploads/india-post-gds-recruitment-2024-today-is-the-last-date-to-apply-check-eligibility-salary-vaccancies-and-other-details.webp)
India Post GDS: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक यानी कि जीडीएस के पद भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर और डाक सेवक के लिए देशभर में कुल 21413 रिक्तियां भरी जाएगी। दसवीं पास उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी कि indiapostgdsonline.gov.in से आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए थोड़े विस्तार से जानते हैं कि ऑनलाइन माध्यम से कैसे आवेदन किया जा सकता है।
किन किन शहरों के लिए निकली रिक्तियां
इंडिया पोस्ट में ग्रामीण डाक सेवक यानी कि जीडीएस के लिए आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल क्षेत्र के लिए वैकेंसी निकली है। सबसे अधिक रिक्तियां उत्तर प्रदेश में उपलब्ध है, उसके बाद तमिलनाडु का स्थान है। आपको बता दे की आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 मार्च है हालांकि आवेदन में सुधार 6 से 8 मार्च तक किया जा सकता है।
State Name |
Total Post |
Uttar Pradesh |
3004 |
Uttarakhand |
568 |
Bihar |
783 |
Chhattisgarh |
638 |
Delhi |
30 |
Haryana |
82 |
Himachal Pradesh |
331 |
Jammu / Kashmir |
255 |
Jharkhand |
822 |
Madhya Pradesh |
1314 |
Kerala |
1385 |
Punjab |
400 |
Maharashtra |
25 |
North Eastern |
1260 |
Odisha |
1101 |
Karnataka |
1135 |
Tamil Naidu |
2292 |
Telangana |
519 |
Assam |
1870 |
Gujarat |
1203 |
West Bengal |
923 |
Andhra Pradesh |
1215 |
इंडिया पोस्ट की चयन प्रक्रिया
- आपको बता दे कि इस भर्ती के लिए कोई भी परीक्षा नहीं होगी चयन सिस्टम द्वारा तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा मेरिट सूची दसवीं परीक्षा में प्राप्त अंकों ग्रेड प्वाइंट्स के अंकों में परिवर्तित करने के आधार पर चार दशमलव की सटीकता के साथ प्रतिशत में तैयार किया जाएगा।
- मेरिट सूची में चुने गए अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन होगा। यानी कि डॉक्यूमेंटेशन प्रोसेस होगा।
- इसके बाद यदि जरूरत पड़े तो उम्मीदवारों को एक बुनियादी मेडिकल फिटनेस टेस्ट भी पास करना होगा जो की डॉक्यूमेंटेशन के बाद होगी।
इंडिया पोस्ट की आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए कुछ खास चरणों को फॉलो कर सकते हैं जो नीचे दिए गए हैं:
- तो सबसे पहले इंडिया पोस्ट जीडीएस पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट यानी कि indiapostgdsonline.nic.in पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस खत्म करना होगा। रजिस्टर टैब पर क्लिक करके अपने पंजीकरण के लिए नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसे कुछ बुनियादी जानकारी आपको दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद पंजीकरण के दौरान बनाए गए एक क्रैडेंशियल्स का उपयोग करके आपको वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा और बाकी की जानकारी जैसे की शैक्षणिक और व्यक्तिगत संकल्प विवरण भरना होगा। इसके साथ ही तस्वीर हस्ताक्षर और कुछ डाक्यूमेंट्स वगैरा भी अपलोड करने होंगे।
- इस प्रक्रिया के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और यह भी ऑनलाइन माध्यम से ही संपन्न होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अपने एप्लीकेशन के बाद उस पृष्ठ को डाउनलोड जरूर करके सुरक्षित कर ले।