भारत जापान को 5-0 से हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा,मलेशिया से होगी अगली टक्कर
- By Sheena --
- Saturday, 12 Aug, 2023

India Beat Japan by 5-0 Score in Asian Hockey Champions Trophy 2023
Asian Champions Trophy 2023: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने बड़ी जीत दर्ज की है। भारतीय हॉकी टीम जापान को 5-0 से हराकर फाइनल में पहुंच गई है। 12 अगस्त को फाइनल में भारत का मुकाबला मलेशिया से होगा। मलेशिया ने पहले सेमीफाइनल में पूर्व चैंपियन दक्षिण कोरिया को 6-2 से हराया।
चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ। भारत के लिए मैच का पहला गोल आकाशदीप ने किया। 19वें मिनट में हार्दिक के पास पर उन्होंने शानदार अंदाज में गेंद को गोल पोस्ट में डाल दिया। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर दूसरा गोल किया।
टीम इंडिया के लिए तीसरा गोल मंदीप सिंह ने किया। उन्होंने पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह के शानदार शॉट को गोल पोस्ट की ओर धकेल दिया। भारत का चौथा गोल तीसरे क्वार्टर में आया।चौथा गोल सुमित ने किया।
भारत ने चौथे क्वार्टर की धमाकेदार शुरुआत की। उन्होंने 51वें मिनट में पांचवां गोल किया। हरमनप्रीत ने शमशेर को पास दिया, शमशेर ने गेंद कार्ति को दी और कार्ति ने गोलकीपर को चकमा देकर शानदार गोल किया।