BBC के दफ्तरों पर इनकम टैक्स की Raid; दिल्ली से मुंबई तक टीमों की हलचल, कर्मचारियों के मोबाइल जब्त किए गए

Income Tax Raid on BBC Offices
Income Tax Raid on BBC Offices: इंटरनेशनल मीडिया हाउस BBC के दफ्तरों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, BBC के दिल्ली और मुंबई दफ्तरों पर इनकम टैक्स टीमों की हलचल देखी जा रही है। मौके पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ इनकम टैक्स की टीमें अपनी कार्रवाई को अंजाम दे रहीं हैं। हालांकि, दूसरी ओर इनकम टैक्स की इस कार्रवाई को उसका नार्मल सर्वे बताया जा रहा है।
वहीं रिपोर्ट्स में मिल रही और जानकारी के अनुसार, इनकम टैक्स ने बीबीसी दफ्तरों में मौजूद कर्मचारियों के मोबाइ-फोन, लैपटॉप -डेस्कटॉप अपने कब्जे में ले लिए हैं। इसके साथ ही BBC के वित्त विभाग के दस्तावेजों की गहन चेकिंग की जा रही है।
इनकम टैक्स की कार्रवाई पर कांग्रेस का हमला
इधर, बीबीसी पर इनकम टैक्स की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावार नजर आई है। कांग्रेस ने आयकर विभाग की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया है। कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर कहा गया कि ''पहले बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब बीबीसी पर आईटी का छापा पड़ गया है, अघोषित आपातकाल।'' वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बीबीसी पर इनकम टैक्स की कार्रवाई को अडानी से जोड़ दिया। जयराम रमेश ने कहा कि, हम यहां अडानी के मामले में जेपीसी की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार बीबीसी के पीछे पड़ गई है।
.gif)
पीएम मोदी पर BBC डॉक्यूमेंट्री पर विवाद छिड़ा
ध्यान रहे कि, BBC ने हाल ही में पीएम मोदी पर एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज की थी। यह डॉक्यूमेंट्री गुजरात दंगे पर थी। गुजरात दंगे के दौरान पीएम मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे। डॉक्यूमेंट्री में मोदी की नेगेटिव तस्वीर दिखाई गई थी। जिसके बाद केंद्र सरकार ने बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री पर रोक लगा दी थी। India: The Modi Question को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म से बैन करने का आदेश दिया गया था।