In Asian Games 2023 India Won Gold in Pistol Team Event

देश की 3 बेटियों ने चीन को पछाड़ शूटिंग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड 

Asian Games 2023 India Won Gold

In Asian Games 2023 India Won Gold in Pistol Team Event

Asian Games 2023 India Won Gold: एशियन गेम्स 2023 में भारत ने अपना चौथा गोल्ड मेडल जीत लिया है। इस बार भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। भारत की शूटिंग टीम में मनु भाकर, ईशा सिंह और रिधम सांगवान की तिकड़ी शामिल थी। यह एशियाई खेलों में भारत का कुल 16वां पदक था। इससे पहले चौथे दिन 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन की महिला टीम ने रजत पदक के साथ भारत का खाता खोला।

एशियन गेम्स; पंजाब के 7 खिलाडिय़ों ने एक स्वर्ण और तीन काँस्य पदक जीते  

जबकि 25 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता में मनु भाकर, ईशा सिंह और रिधम सांगवान ने 1759 अंक बनाए। मेजबान चीन की टीम 1756 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। चीन ने रजत पदक जीता। इससे पहले तीसरे दिन भारतीय घुड़सवारी टीम ने इतिहास रचते हुए देश के लिए तीसरा स्वर्ण पदक जीता। भारत की घुड़सवारी टीम ने 41 साल बाद स्वर्ण पदक जीता है।

दूसरे दिन भारत के नाम पहला गोल्ड मेडल शूटिंग में आया. फिर अगले ही दिन भारतीय महिला क्रिकेट ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता। घुड़सवारी टीम ने देश के लिए तीसरा स्वर्ण पदक जीता। चौथे दिन, बुधवार को भारत ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में एक और स्वर्ण पदक जीता। इस बार महिला टीम ने देश के लिए गोल्ड मेडल जीता।

भारत ने अब तक 16 गोल्ड जीते हैं
एशियाई खेलों के चौथे दिन भारत के नाम अब तक कुल 16 पदक दर्ज हो गए हैं. इन 16 में से 4 स्वर्ण, 5 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल हैं। चौथे दिन भारत के खाते में अब तक दो मेडल आ चुके हैं। देश के खाते में पहला पदक रजत के रूप में आया। अब तक ये दोनों पदक भारतीय महिला टीमों ने जीते हैं।