Indians Deportation: अमेरिका का बड़ा एक्शन; अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर इंडिया आ रहा अमेरिकी मिलिट्री विमान

अमेरिका का बहुत बड़ा एक्शन; अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर इंडिया आ रहा अमेरिकी मिलिट्री विमान, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का है आदेश

Indians Deportation in US

Illegal Indian Immigrants Deportation From US Trump Big Action against India

Indians Deportation in US: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिका ने अवैध प्रवासियों को देश से बाहर करना शुरू कर दिया है। बड़े पैमाने पर अमेरिका से अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। जहां इसी कड़ी में अवैध भारतीय प्रवासियों को भी वापस भारत भेजा जा रहा है। अमेरिका से सोमवार (3 फरवरी) को अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर पहला C-17 अमेरिकी सैन्य विमान भारत के लिए रवाना किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाम न बताने की शर्त पर रॉयटर्स से बात करते हुए, एक अमेरिकी अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी है। अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि की कि C-17 अमेरिकी मिलिट्री विमान अवैध प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हो चुका है. और इसे पहुंचने में कम से कम 24 घंटे लगेंगे। गौरतलब है कि, राष्ट्रपति ट्रंप की वॉइट हाउस में दोबारा वापसी के बाद अवैध भारतीय प्रवासियों को देश से निकालने की यह पहली कार्रवाई है।

दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने कई कड़े फैसले लेने शुरू किए। जिसमें एक बड़ा फैसला अमेरिका से अवैध भारतीय को देश से बाहर निकालना था। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस कार्रवाई में अमेरिकी सेना की मदद ली है ताकि यह कार्रवाई बड़े पैमाने पर प्रभावी हो सके। बताया जाता है कि, अवैध भारतीय प्रवासियों के मुद्दे को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ चर्चा की थी।

ट्रंप ने कहा था कि भारत अमेरिका से अपने अवैध प्रवासियों को वापस लेने के मामले में सही कदम उठाएगा। वहीं भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि, अमेरिका के हम उन्हीं अवैध प्रवासियों को वापस लेंगे जिनके पास भारत की नागरिकता होगी और भारत की कोई पहचान होगी। ट्रंप की यह कार्रवाई सिर्फ भारत पर ही नहीं बल्कि अन्य कई देशों पर भी देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें...

दुनिया के टॉप 10 शक्तिशाली देशों में भारत को जगह नहीं; Forbes ने लिस्ट में इन देशों को किया शामिल, अमेरिका की RANK क्या?

अमेरिका में 18 हजार अवैध भारतीय प्रवासियों की लिस्ट तैयार

ट्रंप ने अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन करने का वादा किया था। बताया जता है कि, जिसके बाद इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इन्फोर्समेंट (ICE) ने विभिन्न देशों के 15 लाख अवैध प्रवासियों की लिस्ट तैयार की। इस लिस्ट में करीब 18 हजार भारतीय भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, अभी अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर अमेरिका का जो सैन्य विमान भारत आ रहा है, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि, उस विमान में लगभग 1000 अवैध भारतीय प्रवासी मौजूद हो सकते हैं। हालांकि, विदेश मंत्रालय से अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

13 फरवरी को ट्रंप-मोदी की मुलाकात!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) के वॉइट हाउस जाने की खबरें सामने आ रहीं हैं। बताया जा रहा है कि, 13 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में मुलाक़ात हो सकती है। इससे पहले हाल ही पिछले महीने डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की फोन पर बातचीत हुई थी। बताया गया था कि, वॉइट हाउस के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच सकारात्मक बातचीत हुई और दोनों देशों के बीच सहयोग को लेकर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें...

'चोली के पीछे क्या है' गाने पर डांस से दूल्हे की शादी टूटी; होने वाले ससुर को पसंद नहीं आया, गुस्से में तोड़ा रिश्ता, दूल्हा समझाता रह गया

अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर इमर्जेंसी लागू

राष्ट्रपति ट्रंप अवैध प्रवासियों को लेकर बहुत कड़े रुख में हैं। ट्रंप ने साफ कह दिया है कि जो भी लोग अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हैं, उन्हें उनके देश वापस भेजा जाएगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए इमर्जेंसी तक लागू कर दी है। अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर अतिरिक्त सैनिक तैनात किए गए हैं और अवैध प्रवासियों को भेजने के बीच उनके ठहराव के लिए सैन्य अड्डों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं भारत के अलावा मैक्सिको, कोलम्बिया, कनाडा, ग्वाटेमाला, पेरू, होंडुरास समेत कई अन्य देशों के अवैध प्रवासियों को बाहर निकाला गया है।