IIT JAM 2025 रिजल्ट हुआ जारी, जाने कट ऑफ अंक और डाउनलोड करने की पूरी विधि

iit jam result 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने आज IIT JAM 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in पर अपने स्कोरकार्ड देख सकते हैं। अपने कुछ निजी जानकारी को देकर बड़े आसानी से लॉग इन कर आप अपना परिणाम देख सकतें हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं रिजल्ट डाउनलोड करने की पूर्ण विधि।
कैसे करें रिजल्ट डाउनलोड?
जो उम्मीदवार आईआईटी जैम दिल्ली 2025 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे दिए गए निर्देशों का पालन करके आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं:
- सबसे पहले तो आईआईटी जैम के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- 'JAM 2025 परिणाम घोषित' वाला एक लिंक नज़र आएगा उस लिंक पर क्लिक करना होगा।
- दिए गए लिंक पर क्लिक करके JOAPS पोर्टल खोलना होगा।
- अपना नामांकन आईडी या ईमेल आईडी तथा पासवर्ड दर्ज कर लॉग इन करना होगा।
- दिए गए अंकगणितीय व्यंजक को हल करें और दिए गए स्थान में उत्तर दर्ज करें।'सबमिट' बटन पर क्लिक करना होगा।
- अपना आईआईटी जैम 2025 परिणाम देखें और डाउनलोड करना होगा।
जाने श्रेणी वाइस कट ऑफ
प्रत्येक विषय के लिए IIT JAM 2025 कट-ऑफ का उल्लेख उस विषय के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड में किया जाएगा। नीचे अपेक्षित विषयवार कट-ऑफ अंक दिए गए हैं:
Subject | General (GEN) | OBC-NCL / EWS | SC / ST / PwD |
---|---|---|---|
Biotechnology (BT) | 42 | 38 | 20 |
Chemistry (CY) | 27 | 20 | 14 |
Economics (EN) | 22 | 20 | 14 |
Mathematics (MA) | 13 | 11 | 7 |
Mathematical Statistics (MS) | 23 | 19 | 13 |
Geology (GG) | 32 | 29 | 16 |
Physics (PH) | 20 | 17 | 9 |
कब होगी काउंसलिंग?
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार 26 मार्च से 9 अप्रैल, 2025 तक JAM ऑनलाइन आवेदन प्रसंस्करण प्रणाली (JOAPS) पोर्टल के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं । अमान्य श्रेणी प्रमाण पत्र वाले उम्मीदवारों की सूची 8 मई, 2025 को आधिकारिक JAM वेबसाइट पर जारी की जाएगी।आईआईटी जैम 2025 के लिए पहली प्रवेश सूची 26 मई, 2025 को प्रकाशित की जाएगी । इस सूची में चयनित उम्मीदवारों को 30 मई, 2025 तक सीट बुकिंग शुल्क ऑनलाइन भुगतान करना होगा । वेबसाइट 7 जून से 7 जुलाई, 2025 तक वापसी का विकल्प खोलेगी । सीट आवंटन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कुल चार प्रवेश दौर आयोजित किए जाएंगे।आईआईटी जैम 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई , 2025 है । उम्मीदवारों को इस समय सीमा से पहले एक प्रति सहेजना सुनिश्चित करना चाहिए।