IG Kishan Sahai Meena Makes Controversial Comment Again, Says Gods and Deities Are Just Imaginary Things!

आईजी किशन सहाय मीना ने फिर दी विवादित टिप्पणी, कहा- भगवान और देवी-देवता केवल काल्पनिक बातें हैं!

IG Kishan Sahai Meena Makes Controversial Comment Again

IG Kishan Sahai Meena Makes Controversial Comment Again, Says Gods and Deities Are Just Imaginary Th

दौसा, 28 जनवरी: IG Kishan Meena Calls Gods and Deities Imaginary: राजस्थान के आईजी मानवाधिकार किशन सहाय मीना ने हाल ही में अंधविश्वास और धार्मिक विश्वासों पर अपनी कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने बताया कि पहले वे भी धार्मिक थे और रामायण, महाभारत जैसे ग्रंथों का अध्ययन किया था, लेकिन जब कॉलेज में गए तो उन्हें एहसास हुआ कि ये सब काल्पनिक बातें हैं। उनका कहना था कि भगवान और देवी-देवता असल में नहीं होते हैं और यह सब अंधविश्वास है।

बच्चों को अंधविश्वास के बजाय विज्ञान की शिक्षा
किशन सहाय मीना ने आगे कहा कि आजकल के बच्चे विज्ञान और भूगोल की पढ़ाई कर रहे हैं, जिनमें अंधविश्वास की बातें नहीं होतीं, लेकिन घर में बच्चों को अंधविश्वास सिखाया जाता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में धार्मिक चमत्कार, जादू-टोना या पर्दे के पीछे ओट और चालाकी होती है। उन्होंने यह भी बताया कि पत्थर जो पानी में तैरते हैं, उनका वैज्ञानिक कारण है, जैसे कि समुद्र में बनने वाली चट्टानें।

भूत-प्रेत और जिन्न का विश्वास हानिकारक
आईजी ने यह भी कहा कि धार्मिक माहौल वाले घरों में समस्याएं ज्यादा होती हैं क्योंकि वहां भूत-प्रेत और जिन्न जैसी चीजों को माना जाता है, जबकि जो इन चीजों को नहीं मानते, वे सुरक्षित रहते हैं। उन्होंने यह दावा किया कि जो चीज होती है, उसका सबूत होता है, लेकिन जो नहीं है, उसका कोई प्रमाण नहीं होता।

भगवान और अल्लाह पर कड़ी टिप्पणी
किशन सहाय मीना ने इससे पहले भी धर्म और ईश्वर पर अपने विचार व्यक्त किए थे। उन्होंने कहा था कि भगवान, अल्लाह जैसी कोई शक्ति नहीं होती और जो लोग इनसे जुड़ी शक्ति में विश्वास करते हैं, वह सिर्फ भ्रम है। उनका मानना था कि भगवान ने कभी भी किसी देश को गुलामी से नहीं बचाया। जिन देशों के पास तकनीकी और आधुनिक हथियार थे, वही आगे बढ़े हैं और आगे बढ़ते रहेंगे।