IAS Amit Kumar joins Chandigarh administration

आईएएस अमित कुमार ने चंडीगढ़ प्रशासन में की ज्वाइनिंग

IAS Amit Kumar joins Chandigarh administration

IAS Amit Kumar joins Chandigarh administration

IAS Amit Kumar joins Chandigarh administration- चंडीगढ़ (साजन शर्मा)I पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी अमित कुमार ने सोमवार को चंडीगढ़ प्रशासन में अपनी ज्वाइनिंग दे दी। शुक्रवार को उन्हें पंजाब सरकार से रिलीव करने की फाइल सीएम आफिस भेज दी गई थी। 23 अगस्त से नगर निगम के कमिशनर पद पर रेगुलर पोस्टिंग नहीं हुई। आईएएस अनिंदिता मित्रा इससे पहले यह जिम्मेदारी संभाल रही थी।

उनके मूल कैडर पंजाब लौटने के बाद यह जिम्मेदारी डीसी विनय प्रताप सिंह के पास थी। उधर नगर निगम के चीफ इंजीनियर के पद पर भी नये नियुक्त किये संजय अरोड़ा ने सोमवार को ज्वाइनिंग की। नई दिल्ली म्यूनिसिपल कौंसिल ने अरोड़ा को रिलीव कर दिया था। फिलहाल इस पोस्ट पर एनपी शर्मा थे जो अपने मूल कैडर पंजाब वापिस लौंटेंगे।