वो इंतजार, वो उमंग, वो चाहत... पल में सब कुछ अधूरा छूट गया, विदेश से लौट रही बेटी से मिलने जा रहे मां-बाप की तड़पकर मौत, हरियाणा में पंजाब नंबर की गाड़ी के उड़े परखच्चे

Accident in Haryana
Accident in Haryana : हरियाणा में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं| अब एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले से सामने आया है| यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार सुबह हुआ| कुरुक्षेत्र के शाहबाद मारकंडा के नजदीक एक गाड़ी डिवाइडर से इतनी जोरदार तरीके से टकराई कि टकराने के बाद वह बीच सड़क पलट गई| गाड़ी के परखच्चे उड़ गए| इस हादसे में एक दंपति (पति-पत्नी) की मौत हो गई| जबकि गाड़ी चला चला रहे चालक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया| जहां उसका इलाज चल रहा है|
बेटी से मिलने की तमन्ना अधूरी रह गई...
जानकारी के अनुसार, इस भयानक हादसे में जिस दंपति (पति-पत्नी) की मौत हुई है| वह दंपति (पति-पत्नी) पंजाब के राजपुरा का रहने वाला बताया जाता है| गाड़ी भी पंजाब नंबर की है| बताया जाता है कि, यह दंपति अपनी बेटी को रिसीव करने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकला था| बेटी विदेश से लौट रही थी| दंपति से बेटी से मिलने का इंतजार सहा नहीं जा रहा था| मगर एक हादसे ने उनसे वो उमंग, वो चाहत सब छीन ली| बेटी से मिलने की आस लिए मां-बाप की बीच रास्ते तड़पकर मौत हो गई|
तेज रफ्तार में थी गाड़ी...
फिलहाल, हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है और हादसे में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है| बताया जा रहा है कि चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था| गाड़ी की स्पीड ज्यादा होने के चलते वो अनियंत्रित हो गई और रोड पर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई|