Home Minister Amit Shah Security Lapse: केंद्रीय गृहमंत्री की सुरक्षा में भारी चूक, काफिले में घंटों घूमता रहा यह शख्स

केंद्रीय गृहमंत्री की सुरक्षा में भारी चूक: खुद की ऐसी पहचान बता अमित शाह के काफिले में घंटों घूमता रहा यह शख्स, और फिर...

Home Minister Amit Shah Security Lapse

Home Minister Amit Shah Security Lapse

Home Minister Amit Shah Security Lapse : केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह की सुरक्षा में भारी चूक होने का मामला सामने आया है| अमित शाह के साथ यह सुरक्षा चूक मुंबई में हुई है| जहां एक शख्स खुद की गलत पहचान बताकर अमित शाह के आस-पास उनके काफिले में घंटों मौजूद रहा| हालांकि, एक समय पर गृह मंत्री के सुरक्षा अधिकारियों ने शख्स को शक के आधार पर पकड़ लिया और उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया|

सवाल- आखिर अमित शाह के नजदीक इतनी देर तक कैसे मौजूद रह सका शख्स

मिली जानकारी के अनुसार,  संदिग्ध शख्स का नाम हेमंत पवार (उम्र करीब 32 साल) बताया जाता है| बताते हैं कि, हेमंत पवार इसलिए अमित शाह के नजदीक आने और उनके काफिले में घुसने में कामयाब रहा क्योंकि उसके पास गृह मंत्रालय का पट्टा था और साथ ही उसने खुद की पहचान आंध्र प्रदेश के एक सांसद के PA के रूप में बता रखी थी| शख्स ने अपनी असली पहचान छिपाई| यह शख्स महाराष्ट्र के धुले का रहने वाला है।

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

फिलहाल, संदिग्ध शख्स हेमंत पवार अब पुलिस के कब्जे में है और उसपर आगे की कार्रवाई की जा रही है| उसे पूछताक्ष की जा रही है कि आखिर उसका गृह मंत्री के काफिले में घुसने और उनके नजदीक रहने का मकसद क्या था? इसके साथ ही उसने अपनी नकली पहचान कहां से बनवाई? गृह मंत्रालय का पट्टा उसके पास कहां से आया?

दो दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंचे थे गृहमंत्री अमित शाह

मालूम रहे कि, गृहमंत्री अमित शाह हाल ही में दो दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंचे हुए थे| वह 4-5 सितंबर को मुंबई में रहे| महाराष्ट्र में शिंदे सरकार बनने के बाद अमित शाह का यह पहला मुंबई दौरा था| इस दौरान अमित शाह ने शहर के प्रमुख गणेश पंडाल लालबागचा राजा में भगवान श्रीगणेश की पूजा अर्चना भी की|

Home Minister Amit Shah Security Lapse
Home Minister Amit Shah Security Lapse