History of 8 December (8 दिसम्बर की ऐतिहासिक घटनाये)
- By Habib --
- Wednesday, 07 Dec, 2022

aaj ka Itihas
History of 8 December- आज का इतिहास – प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।
1721 - मराठा साम्राज्य के प्रसिद्ध पेशवा बालाजी बाजीराव का जन्म।
1863- चिली की राजधानी सांतियागो में एक गिरिजाघर में आग लगने से ढाई हजार लोगों की मौत।
1881- आस्ट्रिया की राजधानी विएना में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत।
1900- प्रख्यात नर्तक उदय शंकर का जन्म।
1935- हिन्दी सिनेमा के मशहुर अभिनेता धर्मेन्द्र का जन्म।
1941- अमेरिका (America) और ब्रिटेन ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1946- भारतीय अभिनेती शर्मिला टैगोर का जन्म।
1967- कलवरी श्रेणी की पहली पनडुब्बी भारतीय नौसेना में हुई शामिल।
1983- ब्रिटेन की संसद के उच्च सदन हाउस आफ लॉर्डस में सदस्यों के मतदान के बाद पहली बार टेलीविजन कैमरे के प्रवेश की अनुमति दी गई।
1987- अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन और सोवियत नेता मिखाइल गोर्बाच्योफ ने परमाणु हथियारों में कटौती की संधि पर हस्ताक्षर किए।
1991- रूस, यूक्रेन और बेलारूस ने सोवियत संघ के पतन के बाद स्वतंत्र देशों का राष्ट्रमंडल बनाने के लिए एक संधि पर हस्ताक्षर किए।
2000- फ्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर का नया उपचार खोजने का दावा किया।
2002- अमेरिका ने भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुन का पेटेंट हासिल करने के बाद गौमूत्र का भी पेटेंट कराया।
2004- पाकिस्तान ने शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2010- अमेरिका की निजी एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स ने अपना यान अंतरिक्ष में भेजा।
यह भी पढ़ें: