aaj ka itihas

History of 29 August, 2024 (29 अगस्त, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

Aaj-ka-Itihas

History of 29 August 2024

History of 29 August: आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है

1612: सूरत की लड़ाई में अंग्रेजों ने पुर्तगालियों को हराया।

1833: ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम को कानून का रूप दिया गया।

1842: ग्रेट ब्रिटेन और चीन के बीच नानकिंग की संधि पर हस्ताक्षर के साथ ही पहला अफीम युद्ध समाप्त।

1887: गुजरात के पहले मुख्यमंत्री जीवराज मेहता का जन्म।

1905: भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म।

1916: अमेरिकी कांग्रेस ने जोन्स अधिनियम को स्वीकृति दी, फिलीपींस को मिली स्वतंत्रता।

1931: नागा आध्यात्मिक गुरु जदोनांग का निधन।

1932: नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में अंतरराष्ट्रीय युद्ध-विरोधी समिति का गठन।

1941: रूस में जर्मन इंस्तजकमांडो ने 1469 यहूदी बच्चों की हत्या की।

1945: ब्रिटिश ने हांगकांग को जापान से मुक्त कराया।

1949: भारत के शीर्ष वैज्ञानिक के. राधाकृष्णन का जन्म। उनके नेतृत्व में भारत ने पहले प्रयास में मंगल पर अपने मंगलयान को पहुंचाया।

1953: रूस ने पहला हाइड्रोजन बम विस्फोट किया।

1957: नागरिक अधिकार अधिनियम, 1957 पारित किया गया।

1969: करगिल युद्ध में शहीद हुए मेजर मनोज तलवार का जन्म हुआ था।

1974: चौधरी चरण सिंह ने लोकदल पार्टी की स्थापना की।

1976: प्रसिद्ध बंगाली विद्रोही कवि, संगीतज्ञ और दार्शनिक काजी नजरुल इस्लाम का निधन।

1996: आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी में वनुकोवो एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 141 लोगों की मौत।

1998: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित।

2000: न्यूयार्क में चार दिवसीय विश्व शांति शिखर सम्मेलन शुरू।

2004: एथेंस ओलिंपिक का समापन।

2007: हरियाणा के चौथे मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी बनारसी दास गुप्ता का निधन।

2008: तृणमूल कांग्रस के कार्यकर्ताओं के विरोध से क्षुब्ध होकर टाटा मोटर्स ने सिंगुर में नैनों परियोजना स्थल से अपने कर्मचारी हटाए।

2014: फिल्म गांधी के लिए ऑस्कर जीतने वाले निर्देशक रिचर्ड एटनबरा का निधन।

यह भी पढ़ें:

History of 28 August, 2024 (28 अगस्त, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 27 August, 2024 (27 अगस्त, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 25 August, 2024 (25 अगस्त, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये