History of 28 July 2024 (28 जुलाई, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये
- By Habib --
- Saturday, 27 Jul, 2024

History of 28 July 2024
History of 28 July: आज का इतिहास – प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।
1540: इंग्लैंड के राजा हेनरी VIII ने अपने मुख्यमंत्री थॉमस क्रॉमवेल को देशद्रोह और विधर्म के लिए फांसी दी
1586: इंगलैंड से वापस लौटने पर सर थामस हेरिओट ने यूरोप को आलू के बारे में बताया।
1741: कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की।
1742: प्रशिया और आस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1821: पेरू ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1858: सर विलियम जेम्स हर्शेल का जन्म, जिन्होंने फिंगर प्रिंट को पहचान का बेहतर जरिया बताया।
1866: अमेरिका में मापने की मीट्रिक प्रणाली को वैधानिक मान्यता मिली।
1914: प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत।
1914: एस.एस. कामागाता मारू को वेंकुवर से निकाला गया और भारत रवाना कर दिया गया।
1925: हेपेटाइटिस का टीका खोजने वाले बारुक ब्लमर्ग का जन्म। 28 जुलाई को ही विश्व हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है।
1976: चीन में रिक्टर पैमाने पर 8.3 की तीव्रता का भूकंप आने से लाखों लोगों की मौत।
1979: चरण सिंह देश के पांचवें प्रधानमंत्री बने।
1995: वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
2001: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दिकी ख़ान कंजू की हत्या।
2005: सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज का दावा।
2005: आयरिश रिपब्लिकन आर्मी (आईआरए) ने अपने सशस्त्र संघर्ष को रोकने का ऐलान किया।
2016: भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी का निधन।
2017: पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को वित्तीय अनियमितता का दोषी पाया, उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में अयोग्य घोषित किया।
2018: भारत सरकार ने हैपेटाइटिस दिवस पर नई दिल्ली में राष्ट्रीय वायरल हैपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम की शुरुआत की।
2018: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के मोहाली में प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र का शुभारंभ किया।
2020: मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक को भ्रष्टाचार के लिए 12 वर्षों की सज़ा सुनाई गई।
यह भी पढ़ें:
History of 27 July 2024 (27 जुलाई, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये