aaj ka itihas

History of 26 April 2025 (26 अप्रैल, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये

Itihas2

History of 26 April 2025

History of 26 April: आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है

1654: यहूदियों को ब्राजील से निकाला गया।

1755: रूस का पहला विश्वविद्यालय राजधानी मॉस्को में खोला गया।

1828: यूनान की आजादी के समर्थन में रूस की तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा।

1903 : गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की।

1920: महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन।

1959: क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया।

1962 : अंतरिक्ष यान रेंजर-4 ने चांद की सतह पर कदम रखा। चांद तक पहुंचने वाला यह पहला अमेरिकी अंतरिक्ष यान था। तकनीकी गड़बड़ी के कारण इसका संपर्क पृथ्वी से टूट गया और यह चांद की सतह के चित्र नहीं भेज सका।

1964 : तंगांयिका और जंजीबार के विलय के बाद तंजानिया संयुक्त गणराज्य की स्थापना हुई और जूलियस न्येरेरे इसके प्रथम राष्ट्रपति बने।

1975: सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना।

1986 : तत्कालीन सोवियत संघ के यूक्रेन प्रांत के चेरनोबिल में परमाणु हादसा हुआ, जिससे बड़ी मात्रा में रेडियोधर्मी विकीरण हुआ।

1990 : वीआरपी मेनन ने 463 घंटे तक लगातार डिस्को डांस करने का विश्व रिकार्ड अपने नाम किया।

2020 : देश में कोविड महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 26 हजार के पार पहुंची। राज्यों ने कुछ दुकानें खोलने की अनुमति देकर लॉकडाउन की शर्तों में ढील देने की शुरुआत की।

 

यह भी पढ़ें:

History of 25 April 2025 (25 अप्रैल, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 24 April 2025 (24 अप्रैल, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 23 April 2025 (23 अप्रैल, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 22 April 2025 (22 अप्रैल, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये