aaj ka itihas

History of 22 March 2025 (22 मार्च, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये

Itihas1

History of 22 March 2025

History of 21 March: आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है

1739: ईरान के बादशाह नादिर शाह ने अपनी फौज को दिल्ली में नरसंहार का आदेश दिया। इसे इतिहास में ‘कत्लेआम’ के नाम से जाना जाता है।

1890: रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले भारतीय व्यक्ति बने।

1894: चटगांव विद्रोह का नेतृत्व करने वाले महान क्रांतिकारी सूर्य सेन का जन्म।

1912: बिहार को बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग कर बिहार और उड़ीसा प्रांत के रूप में स्थापित किया गया था, जिसकी राजधानी पटना थी।

1934: जॉर्जिया के ऑगस्टा में गोल्फ के पहले मास्टर्स टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। आयोजन ऑगस्टा नेशनल गोल्फ क्लब ने किया था।

1945: मध्य पूर्व एशियाई देशों मिस्र, सीरिया, लेबनान, इराक, जॉर्डन, सऊदी अरब और यमन ने मिलकर अरब लीग की स्थापना की। लीग की पहली बैठक मिस्र की राजधानी काहिरा में हुई।

1947: लॉर्ड माउंटबेटन आखिरी वायसराय के तौर पर भारत आए।

1956: अमेरिका में रंगभेद विरोधी नेता मार्टिन लूथर किंग को एक नस्लवादी कानून का विरोध करने के कारण जेल हुई।

1960: दो अमेरिकी वैज्ञानिकों को लेजर का पेटेंट मिला। इसका इस्तेमाल प्रिंटिंग, स्किन ट्रीटमेंट से लेकर लेजर सर्जरी तक में होता है।

1969: इंडियन पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड का उद्घाटन।

1977: आपातकाल के बाद हुए आम चुनाव में कांग्रेस की जबर्दस्त शिकस्त के बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपा।

1993: पहली बार विश्व जल दिवस मनाया गया।

1999: शेखर कपूर की फ़िल्म ‘एलिजाबेथ’ को सर्वश्रेष्ठ मेकअप का ऑस्कर पुरस्कार मिला।

2000: फ्रेंच गुयाना के कौरू से इनसैट 3 बी का प्रक्षेपण।

2004: हमास के को-फाउंडर और फिलिस्तीन के इस्लामिक लीडर शेख अहमद यासीन की इजरायल मिसाइल हमले में मौत हुई।

2005: तमिल फिल्मों के मशहूर एक्टर जेमिनी गणेशन का निधन हुआ।

2020: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए 'जनता कर्फ्यू' की घोषणा की।

 

यह भी पढ़ें:

History of 21 March 2025 (21 मार्च, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 20 March 2025 (20 मार्च, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 09 March 2025 (09 मार्च, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 04 March 2025 (04 मार्च, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये